Monday, 26 November 2018

अपना दोहरा चरित्र छोड़ 26/11 के हमलावरों को कड़ी सजा दे पाकिस्तानः भारत


READ MORE

मुंबई के होटल ताज में हुए 26/11 आतंकी हमलों के 10 साल पूरे होने पर भारत ने कहा कि पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के दोहरे चरित्र की वजह से ही 166 लोगों की हत्या के जिम्मेदार आज खुले घूम रहे हैं. भारत ने कहा कि इस हमले के आतंकियों को सजा दिलाने में पाकिस्तान को मदद करनी चाहिए.विदेश मंत्रालय ने कहा, “26/11 हमले के मास्टरमाइंड पाकिस्तान की सड़कों पर खुले घूम रहे हैं. 26/11 आतंकी हमले की योजना पाकिस्तान में बनी और वहीं से यह हमला लॉन्च हुआ था. हम एक बार फिर पाकिस्तान की सरकार से अपील करते हैं कि अपना दोहरा चरित्र छोड़कर वह इस हमले के जिम्मेदारों को कड़ी सजा दिलवाए.”


बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को हथियारों से लैस 10 आतंकियों ने मुंबई को दहला दिया था. इस हमले में कई अमेरिकियों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी और करीब 300 लोग घायल हुए थे. एक हमलावर अजमल कसाब को सुरक्षाबल ने जिंदा पकड़ा था जिसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी पर लटका दिया गया.


हम मौके की तलाश में हैंः पीएम मोदीइससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न 26/11 को भूलेगा और न ही उसके गुनाहगारों को. उन्होंने कहा,‘‘हम मौके की तलाश में हैं.’’


मोदी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान कभी भी 26/11 को भूलेगा नहीं और 26/11 के गुनहगारों को भी. हम मौके की तलाश में हैं. कानून अपना काम करता रहेगा, मैं देशवासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंकवादियों को कश्मीर की धरती के बाहर निकलना महंगा पड़ रहा है.’’


 


Article source: http://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-15715502.html

No comments:

Post a Comment