Monday, 26 November 2018

भाजपा रावण की उपासक है, राम की नहीं: ममता


READ MORE

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान तेज करने के बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम की नहीं बल्कि ‘‘रावण की उपासक’’ है.तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी भगवान के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास नहीं करती है.


ममता ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘वे (भाजपा) रावण की पूजा करते हैं, राम की नहीं, वे लोगों को बांटने का प्रयास करते हैं.’’


उन्होंने भाजपा पर भगवान राम के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘वे राम की बात करते हैं, हम देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, भगवान राम ने भी दुर्गा पूजा की थी.’’(ये भी पढ़ें: अयोध्या: मंदिर-मस्जिद को लेकर 1853 में पहली बार हुई थी हिंसा!)


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ‘सर्वधर्म’ की बात करती है और वह धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव नहीं करती. उन्होंने कहा, ‘‘हम वोट हासिल करने के लिए भगवान का नाम नहीं बेचते.’’


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को नागपुर में कहा था कि धैर्य का समय खत्म हो चुका है और अगर उच्चतम न्यायालय में तरजीह नहीं मिलती है तो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए.


इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामला: आजाद भारत में 68 साल से चल रही सुनवाई, अभी तक आए मात्र 2 फैसले


हजारों भक्त रविवार को विहिप की धर्मसभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे जिसमें मंदिर निर्माण की चर्चा हुई. इसमें एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने कहा कि इसकी तारीखों की घोषणा अगले साल की शुरुआत में की जाएगी.


ममता ने केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि इसकी जनधन योजना जल्द ही ‘सबसे बड़ा घोटाला’ साबित होगी.


(ये भी पढ़ें: राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद: अयोध्या की विवादित जमीन पर बौद्ध क्यों कर रहे हैं दावा?)


Article source: http://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-15715502.html

No comments:

Post a Comment