READ MORE
श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तीन हजार से अधिक भारतीय मछुआरों को खदेड़ा, उन पर पत्थर फेंके तथा करीब 50 नौकाओं के मछली पकड़ने के जाल भी छीन लिए. मछुआरा संघ के नेता ने गुरुवाक को यह दावा करते हुए कहा कि खदेड़े गए मछुआरे तमिलनाडु के थे.रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि इस शहर के और मंडपम क्षेत्र के मछुआरे बुधवार की सुबह 700 से अधिक मशीनीकृत नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गए थे. जब वे कच्चातीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसैनिक वहां पहुंचे और उन्हें धमकाया.
उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीलंका के नौसैनिकों ने करीब 50 नौकाओं के मछली पकड़ने के जाल छीन लिए, मछुआरों पर पत्थर फेंके तथा उन्हें वहां से खदेड़ दिया. उन्होंने बताया कि सभी मछुआरे बगैर मछली पकड़े गुरुवार की सुबह वापस आ गए.
सेसुराजा ने केन्द्र से अनुरोध किया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए श्रीलंका सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाए. मछली पकड़ने के संदर्भ में 1974 के भारत-श्रीलंका समझौते का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि कच्चातीवू में उन्हें मछली पकड़ने का अधिकार है. समझौते के तहत यह द्वीप पड़ोसी देश को हस्तांतरित किया गया है.श्रीलंका की नौसेना ने नेदुंतीवू तट पर मछली पकड़ने के आरोप में मंगलवार को रामानथपुरम और पुडुकोट्टई जिलों के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में सियासी उठापटक के बीच चीन की चाल को कुंद करने में यूं जुटा भारत
Article source: http://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-15693016.html
No comments:
Post a Comment