Thursday, 1 November 2018

महाराष्‍ट्र में कुएं की सफाई के दौरान पांच सफाई कर्मचार‍ियों की मौत


READ MORE

महाराष्‍ट्र के ठाणे में कुएं की सफाई के दौरान पांच सफाई कर्मचार‍ियों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दि‍या है. पुलि‍स मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार ठाणे के कल्‍याण में गुरुवार को कुएं की सफाई की जा रही थी. कुएं की सफाई के लि‍ए पांच मजदूरों को लगाया गया था. कुएं की गहराई ज्‍यादा होने के कारण सभी मजदूर कुएं के अंदर को चले गए लेक‍िन उन्‍हें बाहर नि‍कलना मुश्‍क‍िल हो गया. बताया जाता है क‍ि कुएं के अंदर गैस के कारण उनका दम घुट गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल‍िस ने राहत और बचाव काम शुरू कर दि‍या है. अत‍िर‍िक्‍त सीपी ने बताया है क‍ि राहत और बचाव काम के लि‍ए दो फायर अध‍िकार‍ियों को लगाया गया है. पुलि‍स जांच कर रही है.


इसे भी पढ़ें :-


पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी ऊंची होगी भारत की ये प्रतिमासाइको किलर को उम्रकैद दिलाने वाली ‘हिना’ मुंबई पुलिस से हुई रिटायर


Article source: http://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-15693016.html

No comments:

Post a Comment