READ MORE
राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी बीजेपी और सरकार में वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस आज उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. दरअसल मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच नोकझोंक के कारण यह बातचीत बेनतीजा रही. ऐसे में अब शुक्रवार को होने वाली बैठक में टिकटों पर फैसला होने की संभावना है. वहीं राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक में 80 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को ही होने की उम्मीद है.उधर राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार दिल्ली में बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी मध्य प्रदेश के कुछ मौजूदा मंत्रियों सहित अपने करीब 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती साथ ही बीजेपी करीब आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है.
बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन पांच राज्यों में से चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में चुनाव एक ही चरण में होगा जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा. सभी राज्यों के लिए मतों की गणना 11 दिसंबर को की जाएगी और उसी दिन सभी राज्यों के लिए परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अपडेट के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ 18 हिंदी…
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/airlift-movie-review-akshay-kumar-film-is-well-executed-and-well-acted-445462.html
No comments:
Post a Comment