Thursday, 1 November 2018

मोबाइल ठीक कराने दिया तो Paytm अकाउंट से उड़ा लिए 90 हजार रुपये


READ MORE

अगली बार आप जब अपना मोबाइल बनवाने जाएं तो उसमें इंस्टॉल ई-वॉलेट ऐप्स जरूर डिलीट कर दें. दिल्ली के कालकाजी में रहने वाले यूसुफ करीम को ऐसा न करना काफी भारी पड़ गया. दरअसल यूसुफ ने अपना मोबाइल एक सर्विस सेंटर में रिपयेरिंग के लिए दिया था, जिसके बाद उसके पेटीएम अकाउंट से करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए गए.ये भी पढ़ें- Paytm में आपका पैसा कितना सेफ?


ओखला पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में यूसुफ ने बताया कि उनके फोन में कोई समस्या आ गई थी, जिसे दिखाने के लिए वह मंगलवार सुबह ओखला फेज-2 स्थित कंपनी के सर्विस सेंटर गए. यहां उन्होंने फोन ठीक कराने के लिए दे दिया. यहां मौजूद कर्मचारी ने कुछ ही देर में फोन ठीक करके दे दिया, लेकिन फोन में सिम कनेक्ट नहीं हो रही थी, इसलिए उन्हें दोबारा से फोन कर्मचारी को देना पड़ा.


ये भी पढ़ें- क्‍या पेटीएम ब्‍लैकमेल मामले में सोनिया धवन को फंसाया गया है?यूसुफ के मुताबिक, उसी शाम उन्हें पेटीएम से एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया था कि उनके पेटीएम अकाउंट से किसी ने लॉगइन किया है. युसुफ ने पुलिस को बताया कि जब वह अपना फोन लेने गए तो उनके पेटीएम पर दर्ज ईमेल आइडी बदली हुई थी और उसमें से करीब 19999 रुपये किसी दूसरे शख्स के वॉलेट में भेजे गए थे.


ये भी पढ़ें- ADG ने पेटीएम पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराई FIR


पीड़ित के मुताबिक, उसके पेटीएम अकाउंट से ऐसे सात ट्रांजेक्शन किए गए थे और इसके जरिये 80,498 रुपये निकाल लिए गए थे. यूसुफ का आरोप है कि उनका मोबाइल ठीक करने वाले सर्विस सेंटर के ही इंजीनियर ने यह ठगी की गई. उनका यह भी आरोप है कि उनकी बार-बार गुजारिश के बावजूद पेटीएम ने उसका अकाउंट ब्लॉक नहीं किया.


पुलिस के मुताबिक, फिलहाल उन्होंने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है. वहीं मोबाइल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/airlift-movie-review-akshay-kumar-film-is-well-executed-and-well-acted-445462.html

No comments:

Post a Comment