Monday, 26 November 2018

केजरीवाल से मिलने जिंदा कारतूस लेकर पहुंचा मौलवी, बोला- मस्जिद की दान पेटी में मिले थे


READ MORE

अरविंद केजरीवाल  के जनता दरबार में मंगलवार को एक शख्स जिंदा कारतूस लेकर पहुंच गया. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंकने की घटना हुई थी.जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक युवक अपनी जेब में जिंदा कारतूस लेकर पहुंच गया. पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर लगी उसे हिरासत में ले लिया गया. आरोपी का नाम मोहम्‍मद इमरान बताया जा रहा है.


आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मस्जिद की दानपेटी में कारतूस मिले थे, जिसे वह पर्स में रखकर भूल गया. वह मौलानाओं के ग्रुप के साथ आया था, जो वक्फ बोर्ड द्वारा सैलरी बढ़वाने की मांग लेकर सीएम से मिलने आए थे.



इसे भी पढ़ें :- सचिवालय में केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से हमला, धक्‍का-मुक्‍की में चश्‍मा टूटा


गौरतलब है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुछ दिन पहले ही दिल्ली सचिवालय में चेंबर से बाहर निकलते हुए एक शख्स ने मिर्च पाउडर फेंक दिया. इस दौरान धक्‍का-मुक्‍की में केजरीवाल का चश्‍मा भी टूट गया था. एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला तब हुआ जब केजरीवाल तीसरी मंजिल पर स्थित अपने चेंबर से लंच करने के लिए निकले थे.


अगर प्रधानमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो इस्तीफा दें: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि अगर वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. केजरीवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय के अंदर उन पर मिर्च पाउडर फेंका था.


दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा 20 नवंबर के हमले के लिए जिम्मेदार है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किए गए ‘अच्छे काम’ से वह ‘परेशान’ है.


केजरीवाल ने सदन में कहा, “अगर नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.”


विधानसभा की बैठक आप प्रमुख पर हमले और मतदाता सूची से नाम कथित रूप से हटाए जाने के मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई.


Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/bharti-airtel-now-offers-unlimited-roaming-calls-100-sms-per-day-1gb-data-for-28-days-at-rs-149-149-news-1803206

No comments:

Post a Comment