Monday, 26 November 2018

तेलंगाना में केसीआर के खिलाफ खड़ा उम्मीदवार पर्चा भरने के बाद से लापता


READ MORE

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ खड़ा एक उम्मीदवार गजवेल सीट से पर्चा भरने के बाद से ही लापता बताया जा रहा है. इस मामले में हैदराबाद हाईकोर्ट ने पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश का आदेश दिया है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी फॉरवर्ड ब्लॉक (एसएफबी) के नेता दिनेश चक्रवर्ती आखिरी बार 22 नवबर को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते वक्त ही दिखे थे. राज्य में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरने की यह आखिरी तारीख थी. उनकी गुमशुदगी के बाद पार्टी अध्यक्ष मुरलीधर राव ने हाईकोर्ट में दस्तक दी और उनका पता लगाने की अपील की.


ये भी पढ़े- अब तेलंगाना पर टिकी कांग्रेस को कदम-कदम पर बचाने वाले शिवकुमार की नजर


टाइम्स ऑफ इंडिया ने राव के वकील के हवाले से बताया, ‘उस वक्त के बाद से वह (चक्रवर्ती) लापता हैं. हैरानी की बात यह भी है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी इस उम्मीदवार का 23 नवंबर के बाद का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. चूंकि यह हाई प्रोफाइल सीट है, तो उनकी गुमशुदगी को लेकर शक होना भी वाजिब है.’बता दें कि चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर इस साल छह सितंबर को 119 सदस्यीय विधानसभा भंग कर दी गई थी. विधानसभा का कार्यकाल यूं तो आठ महीने बाद पूरा होना था, लेकिन केसीआर के इस कदम ने राज्य में जल्द चुनाव के दरवाजे खोल दिए. ऐसे में तेलंगाना में 7 दिसबंर को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 11 दिसंबर को सामने आएंगे.


Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/bharti-airtel-now-offers-unlimited-roaming-calls-100-sms-per-day-1gb-data-for-28-days-at-rs-149-149-news-1803206

No comments:

Post a Comment