Sunday, 4 November 2018

दिसंबर से शुरू हो सकती है भारत-नेपाल के बीच पहली यात्री ट्रेन


READ MORE

भारत और नेपाल के बीच ब्रॉड गेज पर पहली यात्री ट्रेन के इस साल दिसंबर में शुरू हो सकती है. यह जानकारी रेलवे के सूत्रों ने दी है. यह ट्रेन बिहार में जयनगर से नेपाल में जनकपुर जोन के धनुषा जिले के कुर्था तक चलेगी. जय नगर कुर्था रेल खंड की लंबाई 34 किलोमीटर है.सूत्रों ने बताया कि जयनगर में एक इमिग्रेशन चेक नाका बनाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी इमिग्रेशन ब्यूरो या राज्य सरकार की होगी. इस रास्ते से आनेजाने के लिए भारतीय और नेपाली नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होगी.


नेपाली अधिकारियों ने रेलवे को सूचित किया है कि यह सेक्शन चार यात्राओं के लिए खुला रहेगा और आठ से 16 घंटे की शिफ्ट में काम करेगा.


इस रूट पर पहली ट्रेन यात्री गाड़ी होगी, लेकिन नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि वे यात्री और माल गाड़ी दोनों चलाना चाहते हैं. एक अन्य सूत्र ने बताया कि नेपाल इस रूट के लिए भारत से रैक, कोच और अन्य चीजें लीज पर ले रहा है.विदेश मंत्रालय की इस संबंध में रेलवे और नेपाल सरकार व अन्य पक्षकारों के साथ अंतर-मंत्रालयी स्तर की कई बातचीत हुई है. इस संबंध में अभी और बैठक होने की संभावना है. इसे नेपाल के साथ रेल यातायात संपर्क जोड़ने के चीन के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है.


नेपाल और भारत के बीच चार अलग-अलग स्थानों पर रेलवे लाइन बिछाने की योजना है, इनमें से एक रक्सौल को काठमांडू से जोड़ने वाला है.


Article source: https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-18274570.html

No comments:

Post a Comment