Sunday, 4 November 2018

राममंदिर की नींव रख कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित करें राहुल गांधी: उमा भारती


READ MORE

विधानसभा और लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर गर्माया हुआ है. भले ही अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग हो, लेकिन इस मामले में बीजेपी के नेताओं में बयानबाजी जारी है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि उन्होंने सक्रिय रूप से रामजन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था. अयोध्या में राम मंदिर उनका सपना है. उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इसमें योगदान देने को कहा है.Analysis: 2019 की रेस में पीछे छूटा विकास, राम मंदिर बना सबसे बड़ा मुद्दा


उमा भारती ने राहुल गांधी को उनके साथ अयोध्या में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया. रविवार को उन्होंने कहा, ‘वह ऐसा करके अपनी पार्टी (कांग्रेस) के पापों का प्रायश्चित कर लेंगे.’ बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर सुनवाई जनवरी 2019 तक टाल दी है.


भारती ने कहा कि हिंदू दुनिया में ‘सर्वाधिक सहिष्णु’ लोग हैं, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर की परिधि में मस्जिद निर्माण की बात उन्हें ‘असहिष्णु’ बना सकती है. एजेंसी को दिए गए एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हिंदू विश्व में सबसे सहिष्णु लोग हैं. मैं सभी राजनीतिज्ञों से अपील करती हूं, कृपया अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान के बाहरी दायरे में एक मस्जिद निर्माण की बात करके उन्हें असहिष्णु न बनाएं.’


संत परमहंस की चेतावनी- 5 दिसंबर तक राम मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह


उन्होंने कहा कि जब पवित्र मदीना नगर में एक भी मंदिर नहीं हो सकता या वेटिकन सिटी में एक भी मस्जिद नहीं हो सकती, तो अयोध्या में किसी मस्जिद की बात करना ‘अनुचित’ होगा.


रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा- संसद में कानून लाकर बने राम मंदिर


उमा भारती ने इस मुद्दे का अदालत के बाहर समाधान किए जाने पर जोर दिया. उन्होंने गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा नेता मायावती और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सहित सभी राजनीतिक नेताओं से इसका समर्थन करने की गुजारिश की. उन्होंने कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह, बनर्जी, मायावती और वामदलों को इस मुद्दे पर भाजपा का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि यह मुद्दा राष्ट्रीय हित का है.


(एजेंसी इनपुट के साथ)


Article source: https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-18274570.html

No comments:

Post a Comment