Friday, 2 November 2018

भारत के दिग्‍गज क्रिकेटर का बड़ा बयान, बोले-ऑस्‍ट्रेलिया को दबोच सकती है 'विराट सेना'


READ MORE

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. हालांकि उन्‍होंने माना कि इसके लिए भारत को कड़ी मेहनत करनी होगी.अजहरुद्दीन ने ईडन गार्डंस में जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन से इतर कहा, ‘भारत के ऑस्ट्रेलिया में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. भारतीय टीम अच्छी है और इसलिए मैं उसे जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं. ऑस्ट्रेलिया में हालांकि जीतना आसान नहीं होगा लेकिन यह भारतीय टीम जीत सकती है.’


अजहर के अलावा इस सम्मेलन में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, कार्ल हूपर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी मौजूद थे. इन सभी ने चर्चा में हिस्सा लिया और 1993 सीएबी टूर्नामेंट ‘द हीरो कप’ की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया.



मोहम्मद अजहरुद्दीन

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डालमिया पर लेक्चर देने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ भी इस चर्चा का हिस्सा थे.


अजहर से कुकाबुरा गेंद को लेकर चल रहे विवाद के बारे में भी पूछा गया. हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि कुकाबुरा गेंद वक्त के साथ मुलायम हो जाती है जिससे ऑस्ट्रेलिया में शॉट लगाना आसान होता है.


अजहर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अलग-अलग देशों में अलग-अलग गेंदों का इस्तेमाल होता है. आप नियमों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. हां, कुकाबुरा गेंद के साथ बात यह है कि ये ज्यादा स्विंग नहीं करती. इंग्लैंड में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल होता है जबकि भारत में एसजी गेंद का.

No comments:

Post a Comment