READ MORE
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली वह सुपरस्टार हैं जो टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. इस साल भारतीय कप्तान कोहली ने वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए.स्मिथ ने जगमोहन डालमिया सालाना कॉन्क्लेव में शुक्रवार को कहा, ‘विश्व क्रिकेट को सुपरस्टार्स की जरूरत है. आज उनकी काफी कमी है. इंग्लैंड में एक या दो हैं. मुझे लगता है कि विराट कोहली सुपरस्टार है.’ उन्होंने कहा, ‘उसे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वह ऐसे देश में टेस्ट क्रिकेट को प्रासंगिक बनाए हुए हैं जो आईपीएल और टी20 को पसंद करता है. यह बहुत बड़ी बात है.’
ये भी पढ़ें- ICC वनडे रैंकिंग में कोहली-रोहित ने लगाई छलांग
स्मिथ ने साथ ही कहा कि कूकाबुरा की गेंद टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का खत्म कर रही है. उन्होंने कहा, ‘कूकाबुरा गेंद लोगों को निराश कर रही है. यह गेंद मुलायम हो जाती है और लंबे समय तक स्विंग नहीं करती. मैं समझता हूं कि टेस्ट क्रिकेट बोरिंग ड्रॉ मैचों को और नहीं झेल सकता. टेस्ट क्रिकेट को ऐसी गेंद की जरूरत है जो स्पिन करे, उसे ऐसी गेंद चाहिए स्विंग हो और हवा में दिशा बदले. गेंद और बल्ले के बीच होने वाली कड़ी प्रतियोगिता से ही टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक बना रहेगा.’ (भाषा इनपुट के साथ)ये भी पढ़ें- लगातार चौथा शतक ठोकते ही कोहली तोड़ डालेंगे ये 5 ‘विराट’ रिकॉर्ड
No comments:
Post a Comment