READ MORE
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में चोर होने के शक में भीड़ ने एक ऑटोरिक्शा चालक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो और लोगों को भी चोर होने के शक में पीटा गया.ये भी पढ़ें- कानून के बिना कैसे रुक पाएगी मॉब लिंचिंग?
पुलिस ने बताया कि पीड़ित अविनाश कुमार की रिक्शा में शनिवार को दो लोग बैठे थे. कुछ देर बाद दोनों ने कुमार को इंतजार करने के लिए कहा और रिक्शे से उतर गए. इस बीच कुमार पेशाब करने गया और जैसे ही वह वापस लौटा उसने देखा कि लोग उन दोनों की पिटाई कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि दोनों ने भीड़ से कहा कि कुमार उनका सरदार है, जिसके बाद भीड़ ने उस पर हमला बोल दिया. उन्होंने बताया कि दोनों ने कथित रूप से बैट्री चुरायी थी और उसे कुमार के ऑटोरिक्शा में रखा था.बताया जा रहा है कि मृतक शाहजहांपुर का रहने वाला है और दिल्ली के विकासनगर में ऑटो चलाता था. पुलिस ने इस मामले में धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है. (भाषा इनपुट के साथ)
No comments:
Post a Comment