Saturday, 3 November 2018

दिल्‍ली से पकड़े गए आईएसजेके से जुड़े छात्रों पर लगीं आतंकवाद की धाराएं


READ MORE

दिल्‍ली में पकड़े गए इस्‍लामिक स्‍टेट जम्‍मू कश्‍मीर (ISJK) के दो संदिग्ध छात्रों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद और गैर कानून गतिविधियों में लिप्त होने की धाराएं लगाई हैं. धाराएं 18,16 और 20 के तहत लगाई गई हैं. इसी के साथ दोनों छात्रों को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. दोनो छात्रों के नाम परवेज राशीद लोन और जमशीद जहूर हैं.दिल्‍ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा है कि दोनों छात्रों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिले हैं. दिल्ली से पकड़े गए ये दोनों छात्र पहले आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुके हैं. सेल को सबूत के तौर पर दोनों छात्रों के जम्मू कश्मीर और हैदराबाद में मारे गए आईएसआईएस के आतंकियों के साथ संबंध की भी जानकारी हाथ लगी है.


दोनों छात्रों के पकड़े जाने के बाद इनका एक साथी जम्मू-कश्मीर में भी मारा गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों छात्रों की चार दिन की रिमांड मांगी है क्‍योंकि उनहें ग्रेटर नोएडा से गायब होकर ISJK ज्‍वाइन करने वाले छात्र एहतिशाम बिलाल के बारे में भी जानकारी हासिल करनी है.


इसे भी पढ़ें :-शारदा विश्वविद्यालय से गायब कश्मीरी छात्र बना ISIS आतंकी, सामने आया पोस्टर-ऑडियो
कठुआ रेप: रोजाना जान पर खतरे का सामना कर केस लड़ रही है यह महिला वकील

No comments:

Post a Comment