READ MORE
राम मंदिर निर्माण पर चर्चा के लिए आज (शनिवार) से दो दिनों की साधु-संतों की बैठक धर्मादेश दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुरू हो गई है. दिल्ली में साधु-संतों का यह जमावड़ा प्रयागराज कुंभ से पहले हो रहा है. इन दो दिनों की बैठक में देश भर के तीन हजार संत तालकटोरा स्टेडियम में इकट्ठा होंगे. इस बैठक में हिन्दू धर्म के सभी 125 सम्प्रदायों के संत हिस्सा ले रहे हैं..जानकारी के अनुसार प्रयागराज में होने वाले कुंभ से पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में साधु-संतों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में धर्मादेश बैठक की जा रही है. यह बैठक दो दिन चलेगी और इसमें देशभर के 125 संप्रदायों के संतों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. बैठक में जहां प्रयागराज में होने वाले कुंभ पर चर्चा की जाएंगी वहीं राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी विचार विमर्श होगा. दो दिनों की बैठक में देशभर के तीन हजार संतों के इकट्ठा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें :-
कोर्ट में केस पेंडिंग होने के बावजूद राम मंदिर के लिए कानून बना सकती है सरकार: जस्टिस चेलमेश्वरहिंदू ‘अपमानित’, राम मंदिर पर एससी को जल्द ही लेना चाहिए फैसला: RSS
No comments:
Post a Comment