READ MORE
रांची के रिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके बड़े बेटे तेजप्रताप सिंह पहुंच गए हैं. तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने का फैसला कर लिया है. तेजप्रताप के इस फैसले के बाद से लालू यादव की तबीयत काफी खराब बताई जा रही है. लालू यादव बेटे तेज प्रताप को समझाने की कोशिश करेंगे. तेजप्रताप के साथ रांची पहुंचे उनके करीबी ने कहा कि लालू प्रसाद से मिलने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा. हल्की मतभेद है पति-पत्नी के बीच, जिसे समझा-बुझाकर सुलझा लिया जाएगा.बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का मन बना लिया है. तेजप्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे दी है. उनके इस फैसले से लालू को बड़ा सदमा लगा है. पारिवारिक सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप के इस फैसले से पूरा यादव परिवार सकते में है. तेज और ऐश्वर्या की शादी छह महीने पहले ही हुई थी. इस शादी में शरीक होने के लिए लालू जेल से छुट्टी लेकर पटना पहुंचे थे. तलाक की अर्जी लगाने के तुरंत बाद तेजप्रताप अपने पिता से मिलने रांची रवाना हो गए थे लेकिन परिवार के समझाने के बाद वह गया में रुक गए थे.
इसे भी पढ़ें :-
तब ‘जोरू का गुलाम’ कहने पर भड़के थे तेजप्रताप, फेसबुक पर निकाली थी अपनी भड़ासतेजप्रताप के तलाक के फैसले से लालू को लगा सदमा, रांची में बिगड़ी तबीयत
तेजप्रताप की तलाक अर्जी ने लालू परिवार और तेजस्वी को दे डाली ‘कलह’ से उबरने की चुनौती
लालू के बेटे तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या से मांगा तलाक, कोर्ट में दी अर्जी
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/t-20-world-cup-indian-women-cricket-team-mitali-raj-england-463061.html
No comments:
Post a Comment