Saturday, 3 November 2018

संगीत की दुनिया में धमाल मचा रहे धवल हांडा, इस गाने पर जल्द करेंगे परफॉर्म


READ MORE

म्यूजिक की दुनिया में Xan-Xan नाम से धमाल मचा रहे धवल हांडा एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार अपने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक को लेकर आए हैं. हांडा का मानना है कि दुनिया भर की ऑडिएंस से जुड़ने के लिए सीमाओं को तोड़ना बेहद जरूरी है. उन्होंने खुद को कभी एक जॉनर में नहीं ढाला और हमेशा कुछ नया करने में यकीन रखते हैं. इसलिए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बनाया.धवल हांडा ने जनवरी 2017 में अपना प्रोजेक्ट शुरू किया.  LA बेस्ड XANXAN   ईडीएम, डांस / इलेक्ट्रॉनिका, अलटर्नेटिव और हिप-हॉप के बीच काम कर रहा है. उनका म्यूजिक लिंकिंक पार्क, फ्ल्यूम, लिल पाइप और मार्टिन गैरिक्स से काफी प्रभावित है.


Dynamic और Oasis की सफलतापूर्वक रिलीज के बाद धवल हांडा अब फैन्स के लिए AVALON Hollywood’s Night Club में परफॉर्म करेंगे.


बता दें कि XAN-XAN नाम से मशहूर धवल हांडा ने 15 सितंबर को Moon Rise रिलीज किया, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया. इसके साथ ही वह Lox Chatterbox, BLVKSTN, MIME से जुड़ी शानदार कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/manohar-parrikar-sends-video-message-says-will-return-to-goa-in-next-few-weeks-1376925.html

No comments:

Post a Comment