Monday, 26 November 2018

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियारों एवं गोला-बारूदों का जखीरा बरामद किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर मध्य कश्मीर जिले के गुटलीबाग इलाके के बदुरकुंड जंगल क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया.


(ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार)


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों के इस अड्डे का भंडाफोड़ हुआ.अधिकारी ने बताया कि हथियार एवं गोला-बारूद के साथ-साथ और भी चीजें बरामद की गईं. इनमें एक इंसास राइफल, चार मैगजीन, इंसास राइफल के 80 कारतूस, एक-47 की 37 गोलियां, एक चीनी हथगोला और बर्तन एवं कंबल शामिल थे.


(ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस ने पठानकोट रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार)


उन्होंने बताया कि बरामद की गई राइफल उससे मिलती-जुलती लगती है जिसे सुरक्षा बलों से छीना गया था. पुलिस इसकी जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है.


ये भी पढ़ें: मुंबई 26/11: हमले के 10 साल बाद भी तनकर खड़ा है चाबड़ हाउस


Article source: http://hindi.news18.com/news/haryana/chandigarh-city/reaction-of-aap-akali-dal-and-congress-on-exit-poll-957500.html

No comments:

Post a Comment