Monday, 26 November 2018

इन कुत्तों की याद में आंसू बहाते हैं धर्मेंद्र


READ MORE

बॉलीवुड के असली हीमैन धर्मेंद्र दर्शकों के दिलों के बेहद करीब हैं. अपनी मिट्टी से जुड़े धर्मेंद्र में सभी को एक अपनापन नजर आता है. जिस वजह से कभी उनसे मुलाकात भी हो तो आप उनके चेहरे को देखकर केवल मुस्कुराते हुए रह जाएंगे. लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला ये यमला जट्ट अपनी जिंदगी में उन चीजों को बहुत मिस करता है जिन्हें वह सालों पहले अपने गांव में छोड़ आया था.धर्मेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दिल का हाल बयां किया. धर्मेंद्र ने लिखा, मेरे सपनों का शहर नसीब हो गया मुझे, मगर यहां वो खेत ना थे खलियान ना थे, वो खुली हवा ना थी, किसान बेटे को गांव की याद सताने लगी. दम घुटने लगा शहर की गहमागहमी में मालिक को रहम आगया. उसने अपनी ज़मीं का खूबसूरत ये टुकड़ा मेरे नाम लिख दिया और मैं अपने इन दो खूबसूरत वफादार दोस्तों के साथ बैक ग्राउंड में खड़े अपने इस House on the wheels में वक्त गुजारने अक्सर यहां चला आता. अपनी हसरतों के मुताबिक मैं मालिक ए दो जहां की इस बख़्शीश को सजाता चला गया और मेरे ये दो वफादार खूबसूरत यार एक एक करके मुझे छोड़ गए इन की याद अक्सर रुला जाती है मुझे!!!!!!!!.


धर्मेंद्र की इस पोस्ट से साफ है कि वह आज अपने पुराने दिनों को बेहद याद करते हैं. खासतौर पर अपने इन साथियों को. जिनकी तस्वीर उन्होंने इस खूबसूरत मैसेज के साथ शेयर की.


 


 


मुंबई —- मेरे सपनों का शहर —-नसीब हो गया मुझे —मगर यहाँ — वोह खेत ना थे — खलयान ना थे—वोह खुली हवा ना थी—-किसान बेटे को —गाँव की याद सताने लगी — दम घुटने लगा शहर की गहमागहमी में —- मालिक को रहम आगया —उस ने— अपनी ज़मीं का ख़ूबसूरत ये टुकड़ा—— मेरे नाम लिख दिया । और मैं —-अपने इन दो ख़ूबसूरत वफ़ादार दोस्तों के साथ —— बैक ग्राउंड में खड़े अपने इस —House on the wheels में वक़्त गुज़ारने अक्सर यहाँ चला आता —- अपनी हसरतों के मुताबिक़ ———-मैं—— मालिक ए दो जहाँ की—- इस बख़्शीश को सजाता चला गया।——और मेरे—-ये दो वफ़ादार ख़ूबसूरत यार ——एक एक करके मुझे छोड़ गए —— इन की याद अक्सर रुला जाती है मुझे!!!!!!!!



A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on Nov 25, 2018 at 8:15pm PST




यह भी पढ़ें:


आमिर के ‘धोखे’ से फैंस हुए नाराज, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने मांगी माफी

No comments:

Post a Comment