READ MORE
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की रिलीज के करीब तीन हफ्ते बाद आमिर खान ने फिल्म के फ्लॉप होने पर माफी मांगी है. एक इवेंट में बातचीत के दौरान आमिर ने कहा, मैं ‘ठग्स…’ के दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रहने की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.उन्होंने कहा, ‘हमने और पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत की थी. लेकिन हमें लगता है कि हमसे कोई गलती हो गई. मैं गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. आप भरोसा कर सकते हैं कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी.’
आमिर ने कहा, ‘जो ऑडियंस इतनी उम्मीदों से आई है मेरी फिल्म देखने के लिए. मैं उनसे भी माफी चाहूंगा. इस दफा मैं एंटरटेन नहीं कर पाया. कोशिश हमने पूरी की थी. लेकिन जो लोग इतनी उम्मीदों से आए, उन्हें मजा नहीं आया, मुझे इस बात का बेहद अफसोस है.’
जब आमिर से पूछा गया कि क्या दर्शकों का नेगेटिव क्रिटिसिज्म काफी कठोर था तो आमिर ने कहा, ‘ऑडियंस अपना रिएक्शन देने के लिए आजाद है. चाहे उन्हें फिल्म पसंद आए या न आए. मुझे लगता है कि दर्शक अपनी राय खुलकर रख सकते हैं. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि हमने पूरी कोशिश की थी.’बता दें कि आमिर खान की ‘ठग्स…’ 8 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 50.75 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन जैसे-जैसे रिव्यूज सामने आने लगे, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जोक्स और तरह-तरह की मीम्स तेजी से वायरल होने लगे.
यह भी पढ़े:
The Lion King का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने Twitter पर यह सीन किया रिक्रिएट
No comments:
Post a Comment