READ MORE
बीएसपी एमपी राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे को बेल मिल गई है. बता दें कि दिल्ली के एक होटल के बाहर बंदूक लहराई थी. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था. पुलिस ने चार्जशीट कल ही फाइल की है.गौरतलब है कि गुरुवार को ही दिल्ली के पांच सितारा होटल में पिस्तौल लहराने के मामले में आरोपी आशीष पांडेय के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. मामले के 18 दिन के अंदर पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है. चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट शुक्रवार को संज्ञान ले सकती है.
गौरतलब है कि दिल्ली के पांच सितारा होटल में गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में पूर्व बसपा सांसद के बेटे आशीष पांडेय एक महिला को पिस्टल के बल पर धमकाता दिखाई दे रहा था. वीडियो में होटल के सुरक्षाकर्मी तमानबीन खड़े दिखाई दे रहे थे. मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस में दबाव बना और उसकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ तक टीम भेजी गई. हालांकि कुछ दिन बाद आरोपी आशीष ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. आशीष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. कोर्ट ने आशीष को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
No comments:
Post a Comment