Friday, 2 November 2018

18 नवंबर को देने वाले हैं UPTET का एग्जाम तो देख लें ऐसा आएगा पेपर


READ MORE

UPTET Exam 2018: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अगर आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो आप upbasiceduboard.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यूपीटीईटी की परीक्षा 18 नवंबर को यूपी के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी.ये भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2018: ये रहा यूपी टेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक


आप इस परीक्षा की तैयारी में मुस्तैदी से जुटे होंगे लेकिन सही दिशा में की गई तैयारी ही आपको सफलता की ओर ले जाएगी. ऐसे में आपको इस परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है ताकि आप सही तरीके से अपनी तैयारी कर सकें. आपको बता दें कि ये परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में होगी.


ये भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2018: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही है दिक्कत तो यहां करें कॉलक्या है यूपीटीईटी का सिलेबस
यूपीटीईटी के तहत 2 तरह के पेपर होते हैं. पहला पेपर उन कैंडिडेट्स के लिए होता है तो पहली से पांचवीं कक्षा या प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं. पहले पेपर में बाल विकास और टीचिंग मैथेडोलॉजी, मैथमैटिक्स, इनवॉयरमेंटल साइंस से जुड़े टॉपिक्स से सवाल पूछा जाता है. इसके अलावा लैंग्वेज 1(हिंदी) और लैंग्वेज 2(अंग्रेजी उर्दू या संस्कृत में से कोई 1) से सवाल पूछे जाते हैं.


ये भी पढ़ें- शिक्षक बनना चाहते हैं तो यहां करें अप्लाई, 7729 पदों पर हो रही हैं भर्तियां


दूसरा पेपर उन कैंडिडेट्स के लिए होता है जो छठीं से आठवीं कक्षा या सेकेंडरी क्लास के शिक्षक बनना चाहते हैं. इसमें जिन टॉपिक्स से सवाल पूछा जाता है वो पहले पेपर की तरह ही होता है लेकिन इनवॉयमेंट साइंस की जगह मैथमेटिक्स/साइंस या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस से सवाल पूछे जाते हैं.


ये भी पढ़ें- 3 नवंबर से शुरू होंगे SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन, कर लें तैयारी


पेपर 1 का पैटर्न
कुल प्रश्न- 150 नंबर के 150 सवाल
बाल विकास एवं अध्‍यापन- 30 नंबर के 30 सवाल
गणित- 30 नंबर के 30 सवाल
भाषा- 1 (हिन्‍दी)- 30 नंबर के 30 सवाल
भाषा- 2 (अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत में से कोई एक)- 30 नंबर के 30 सवाल
पर्यावरण अध्ययन- 30 नंबर के 30 सवाल


ये भी पढ़ें- इंडियन ऑयल में निकली असिस्टेंट ऑफिसर की वैकेंसी, ग्रेजुएट हैं तो जरूर करें अप्लाई


पेपर 2 का पैटर्न
कुल प्रश्न- 150 नंबर के 150 सवाल
बाल विकास एवं अध्‍यापन- 30 नंबर के 30 सवाल
भाषा- 1 (हिन्‍दी)- 30 नंबर के 30 सवाल
भाषा- 2 (अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत में से कोई एक)- 30 नंबर के 30 सवाल
विज्ञान एवं गणित या सामाजिक विज्ञान- 60 नंबर के 60 सवाल


ये भी पढ़ें- यहां निकली क्लर्क के बंपर पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें अप्लाई


आप सैंपल पेपर देखने के लिए इस लिंक पर जाएं
https://drive.google.com/file/d/0B35xpMVR0dZeM1ZRUDAyUjl3Mkk/view
https://drive.google.com/file/d/0B35xpMVR0dZecm9BS0t3QnJmRU0/view

No comments:

Post a Comment