READ MORE
केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि डेंगू के इलाज के लिए क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है और जितना जल्दी हो सकेगा इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कटेचा ने कहा ‘उम्मीद है कि दवा अगले कुछ सालों में बनकर तैयार हो जाएगी. इस पर रिसर्च किया जा रहा है और जितना जल्दी संभव होगा इसे हम बना लेंगे.’ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद कहता है कि खाने के साथ फलों का जूस नहीं पीना चाहिए
आयुष मंत्री ने चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के चिकित्सकीय ज्ञान पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह करीब 20 लाख बीमारियों के इलाज का आधार हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 तक आयुष और आयुर्वेद के व्यापार को 3 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 10 बिलियन डॉलर करने का है.
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को फैलाने के लिए इसे मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया से जोड़ने की ज़रूरत है. वहां मौजूद राज्य संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत स्कीम का वाहक हो सकता है. शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद उत्पादों की मौजूदा बिक्री को बढ़ाकर भारत की अर्थव्यवस्था में भी योगदान किया जा सकता है. नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि दुनिया ने आयुर्वेद की क्षमता को पहचाना है इसलिए इसके आधार पर ज्ञान का निर्माण करना और व्यापार करने की काफी संभावना है.ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद कहता है कि क्यों सेहत के लिए मिल्कशेक पीना अच्छा आइडिया नहीं है
No comments:
Post a Comment