Sunday, 25 November 2018

अलग नहीं हैं ऋतिक रोशन और सुज़ैन, तलाक को लेकर अभिनेता ने लिखी पोस्ट


READ MORE

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भले ही साल 2014 में अपनी पत्नी सुज़ैन से तलाक ले लिया हो लेकिन वो कभी भी एक दूसरे से अलग नज़र नहीं आते. अक्सर फिल्म समारोह, पार्टीज़ और छुट्टियों पर वो साथ दिखते हैं. उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो साथ नहीं है और कई लोग इस बारे में बातें भी करते हैं. हाल ही में अपने बच्चों हृदान और रेहान के साथ छुट्टियों पर गए ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और इन तस्वीरों में सुज़ैन भी नज़र आ रही हैं.इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऋतिक ने अपने और सुज़ैन के रिश्तें को लेकर भी एक अहम बात लिखी है. ऋतिक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सुज़ैन उनकी पूर्व पत्नी होने के साथ साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं.


ऋतिक लिखते हैं, “सुज़ैन मेरी सबसे करीबी दोस्त (पूर्व पत्नी) मुझे और बच्चों को एक पल में कैद करते हुए. ये अपने आप में एक लम्हा है. ये हमारे बच्चों को एक कहानी बताता है. ये दुनिया जो अलग अलग सोच और विचारों में विभाजित है, वहां आप अलग अलग होकर भी एकसाथ रह सकते हैं. आप भले ही ज़िंदगी से अलग अलग चीज़ें चाहते हों पर इसके लिए आपको विभाजित नहीं होना पड़ता.”


 


 


Here is Sussanne , my closest friend ( also my ex wife) capturing a moment with me and our boys. . A moment in itself. . It tells a story to our kids. That in a world separated by lines and ideas , it is still possible to be united. And that you can want different things as people and yet stay undivided. . Here’s to a more united, tolerant, brave, open and loving world. It all starts at home. . #beOpen #bebrave #artoflove #tolerance #courage #abundance #loveisgreaterthanfear #explorersforever #childrenarethefuture #harmony



A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on Nov 25, 2018 at 3:22am PST




ऋतिक रोशन के लिए इतनी गूढ़ और गहरी बातें कहना कोई नई बात नहीं वो अक्सर इस तरह की बातें करते हैं. लेकिन सुज़ैन को लेकर इतनी गंभीरता से उन्होंने पहली बार खुल कर लिखा है.


इससे पहले कंगना रनौत के साथ चले उनके लंबे विवाद के दौरान सुज़ैन ने भी अपने पति का साथ दिया था और सार्वजनिक तौर पर कहा था कि भले ही वो अलग हो चुके हैं लेकिन ऋतिक पर उनका भरोसा हमेशा रहेगा.


आपको बता दें साल 2014 में तलाक लेने के बाद भी ऋतिक और सुज़ैन हमेशा एक दूसरे के साथ नज़र आते हैं और बच्चों को लेकर वो काफी प्रोटेक्टिव हैं. ऋतिक पहले भी कह चुके हैं कि बच्चों के लिए उनके माता पिता हमेशा मौजूद रहेंगे और उन पर इस अलगाव का कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

No comments:

Post a Comment