Sunday, 25 November 2018

सनी देओल से भी नहीं डरीं नीना गुप्ता, 'बधाई हो' के आगे पस्त हुए 'भैय्या जी...'


READ MORE

बॉलीवुड के जट्ट सनी देओल ‘भैयाजी’ बनकर पर्दे पर आए. लेकिन फिल्म के ‘सुपरहिट’ होने के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है. शायद दर्शकों का टेस्ट बदल चुका है और वह एक्टर्स से कुछ और बेहतर चाहते हैं. इसी वजह से बधाई हो, स्त्री जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं.फिलहाल ‘भैयाजी सुपरहिट’ की ही बात करें तो फिल्म की शुरुआत काफी ढीली रही. रिलीज के दिन यानी शुक्रवार (23 नवंबर) को 1 करोड़ रुपए की कमाई की. पहले शो के बाद फिल्म को मिले रिव्यूज़ का ऐसा असर पड़ा कि फिल्म देखने वालों की संख्या लगातार घटती दिखी. नीरज पाठक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इतनी बार टलने के बाद फाइनली रिलीज हुई कि शायद दर्शकों का क्रेज ही खत्म हो गया था.


एक तरफ ‘भैयाजी’ लंबे वीकएंड का फायदा नहीं उठा पाई. वहीं बधाई हो रिलीज के पांचवे हफ्ते भी दूसरी फिल्मों को टक्कर दे रही है. ‘बधाई हो’ ने दुनियाभर में 207.71 करोड़ रुपए की कलेक्शन कर ली है. इस कमाई के साथ ‘बधाई हो’ ने राजी (153.62), स्त्री (180.76) और रेड (153.62) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.


बता दें कि ‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना, गजराज राव, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी एक 45 से 50 साल की उम्र के बीच की महिला की है जो प्रेग्नेंट हो जाती है. उसकी इस प्रेग्नेंसी पर बच्चे खासकर बड़ा बेटा किस तरह रिएक्ट और फिर कैसे सिचुएशन संभालता है. इसे बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है.यह भी पढ़ें:


2.0 पर रिलीज से पहले ही हुई पैसों की बारिश, अब तक 370 करोड़ रुपये कमाए

No comments:

Post a Comment