
READ MORE
‘ज़र, जोरू और ज़मीन, जुर्म की वजहें तीन’, इस कहानी में एक लड़की की वजह से एक लड़का कातिल बन जाता है. लड़की की वजह से कत्ल तो हुआ लेकिन सवाल यह है कि लड़की ने वजह पैदा की या लड़की ने उकसाया? या लड़का खुद ही आशिकी में सारी हदें तोड़ बैठा? दिल्ली की वो कहानी जिसमें स्टूडेंट ने अपने टीचर रहे उस शख्स का काम तमाम किया जो स्टूडेंट की प्रेमिका यानी अपनी स्टूडेंट के साथ अफेयर कर चुका था.READ: पत्नी ने काट दिया था पति का प्राइवेट पार्ट
‘तुम मुझे बहुत अच्छे लगते हो और ऐसा लगता है कि हमारा रिश्ता दूर तक जाएगा.’ 21 वर्षीय स्वीटी ने जब आकाश से ये अल्फाज़ कहे तो आकाश के मन में तरंग पैदा हो गई थी. वह स्वीटी के साथ अपने अंतरंग रिश्ते के सपने देखने लगा था. बीटेक के फाइनल इयर का स्टूडेंट आकाश पहले जिस कोचिंग में जा चुका था, स्वीटी भी उसी कोचिंग की स्टूडेंट रह चुकी थी. दोनों पहले भी एक दूसरे को जानते थे लेकिन इसी साल की शुरुआत में दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई थी.
आकाश ने स्वीटी के बारे में पहले भी कुछ गॉसिप्स सुन रखी थीं इसलिए उसने एक दिन स्वीटी से पूछ लिया कि ‘मैंने जो सुना था, यानी लोग जो बातें करते हैं, क्या वो सही हैं?’ स्वीटी ने साफ साफ पूछा तो आकाश ने कहा कि ऐसी गॉसिप रही कि स्वीटी और कोचिंग के टीचर अंकित के बीच अफेयर रहा था और आकाश इस बात की सच्चाई जानना चाहता था. ‘अभी से पज़ेसिव हो रहे हो? जलन हो रही है क्या?’ स्वीटी यह कहकर हंसते हुए बात टाल गई.21 वर्षीय आकाश को स्वीटी के साथ रिश्ता आगे ले जाने से पहले यह सच जानना ही था इसलिए उसने फिर एक कोशिश की. इस बार स्वीटी ने सच बता दिया कि उसका और अंकित का रिश्ता रहा था. स्वीटी ने अपने और अंकित के गहरे रिश्ते के बारे में आकाश को बहुत कुछ बताने के बाद ‘लेकिन अब ब्रेक अप हो चुका है और मैं उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती. परेशान हो चुकी हूं उससे.’

तेज़ मिज़ाज के आकाश को अच्छा लगा कि स्वीटी ने कुछ छुपाया नहीं, सब सच बता दिया. अब आकाश ने स्वीटी के बॉयफ्रेंड होने का विश्वास खुद को दिलाते हुए कहा कि ‘कभी ऐसा लगे कि कोई परेशानी है तो मुझे बताना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं और तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं.’ स्वीटी और आकाश के बीच जल्द प्यार का इकरार हुआ और दोनों आशिकी में हर वो रिश्ता बना बैठे थे, जो बन ही जाता है.
एक तरफ, स्वीटी और आकाश के बीच रिश्ता गहरा हो रहा था और दूसरी तरफ, स्वीटी परेशान नज़र आ रही थी. आकाश ने जब पूछा तो स्वीटी ने बताया कि ब्रेक अप के बावजूद अंकित उसे परेशान कर रहा था. स्वीटी शिकायती लहजे में कभी अंकित की कोई बात बताती तो कभी कोई. आकाश इन उलझनों का हल निकालने की कोशिश करता और स्वीटी कुछ लमहों के लिए राहत महसूस करती लेकिन फिर कोई न कोई नयी समस्या खड़ी हो जाती.
रह-रहकर स्वीटी किसी न किसी वजह से अंकित से परेशान हो जाती थी और आकाश को बताती थी. आकाश ने बार-बार के इस झमेले को हमेशा के लिए खत्म करने का मन बना लिया था. आकाश ने स्वीटी से कहा कि वो इंतज़ाम कर देगा कि फिर उसे अंकित से कोई प्रॉब्लम न हो. आकाश ने अंकित के कोचिंग सेंटर पर जाकर आसपास नज़र रखी और एक दिन मुआयने के बाद 1 अक्टूबर का दिन काम के लिए मुकर्रर किया.
दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक ब्लॉक में रहने वाला आकाश जहांगीरपुरी में ही स्थित अंकित के कोचिंग सेंटर पर पहुंच गया. प्रदूषण से बचने वाला मास्क मुंह पर लपेटे हुए आकाश एक कोने में खड़ा इंतज़ार कर रहा था. कोचिंग सेंटर पर कुछ स्टूडेंट्स पहुंचे तो आकाश तैयार हो गया क्योंकि अब अंकित किसी भी वक्त आ सकता था. जैसे ही अंकित वहां पहुंचा, आकाश ने लपककर उसकी गर्दन पकड़ी और पिस्तौल निकालकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से अंकित के सिर में दो गोलियां मारीं. फिर फौरन वहां से भाग गया.

पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई तो चश्मदीदों ने कहा कि लड़का मास्क पहने हुए था इसलिए पहचान नहीं पाए. मास्क पहने हुए लड़के की बात सुनकर पुलिस को लगा कि किसी शातिर या हिस्ट्रीशीटर ने इस काम को अंजाम दिया था. पुलिस का पहला शक 31 साल की उस औरत पर गया जो पिछले करीब डेढ़ हफ्ते से अंकित की गर्लफ्रेंड मानी जा रही थी. पुलिस ने उस औरत से काफी पूछताछ की लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिला और न ही उसने हत्या करवाना कबूल किया.
अब पुलिस ने नये सिरे से छानबीन की और फिर उस कोचिंग सेंटर के सामने हत्या का मंज़र एक सीसीटीवी में कैद होना पाया गया. इस फुटेज को गौर से देखने के बाद आकाश की शिनाख्त कर ली गई और पुलिस ने हत्या के चार दिन बाद आकाश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को दिए बयान में आकाश ने हत्या के पीछे इस तरह की कहानी बयान की.
(लव सेक्स और धोखे की यह कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, इसके किरदार वास्तविक हैं, बस उनके नाम नहीं.)
ये भी पढ़ें
15 बच्चों को स्कूल के बाथरूम में मारने की साज़िश रच रही थीं दो बच्चियां
बीवी से प्रताड़ित पति को प्राइवेट पार्ट पर बनवाना पड़ा उसके नाम का टैटू
हत्याकांड की साज़िश WhatsApp पर रची क्योंकि ये पकड़ा नहीं जाता
PHOTO GALLERY : एक थी सादिया! बेल्जियम के पहले ‘आॅनर किलिंग’ केस की कहानी
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/cOqpyIgCwmk/story01.htm
No comments:
Post a Comment