READ MORE
साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन को लेकर विपक्ष की कवायद तेज़ हो गई है. आज इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन फारूक अब्दुल्ला से दिल्ली में मुलाकात की.दिल्ली में नायडू से मिलने के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा, “ईडी, सीबीआई और आरबीआई की स्थिति बिगड़ रही है. संस्थानों पर हमला हो रहा है. इस वक्त देश और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है. चंद्रबाबू नायडू सभी नेताओं से बात करेंगे और एक बैठक बुलाएंगे.”
We decided to meet in Delhi to chalk out a plan to protect the future of the nation: TDP leader AP CM N Chandrababu Naidu after meeting NCP’s Sharad Pawar NC’s Farooq Abdullah pic.twitter.com/xJ9V4i69xB
— ANI (@ANI) November 1, 2018
चंद्रबाबू नायडू आज देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना विधानसभा चुनाव में के. चंद्रशेखर राव की टीआरएस को हराने के लिए टीडीपी और कांग्रेस ने अपनी दुश्मनी भुला दी है और माना जा रहा है कि 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को पटखनी देने के लिए वो ऐसा ही करेंगे.
इससे पहले टीडीपी ने एक आधिकारिक बयान में देश के बदलते राजनीतिक हालत में किसी बड़ी घोषणा किए जाने का इशारा किया है. पार्टी ने ये भी कहा कि नायडू बीजेपी के खिलाफ समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
आंध्र के मुख्यमंत्री की ये हफ्ते भर में दूसरी दिल्ली यात्रा है. इससे पहले बीते शनिवार को नायडू ने दिल्ली पहुंचकर मायावती, शरद यादव और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं से बैठक की थी.
टीडीपी के बयान में ये भी कहा गया कि देशहित में नायडू बीजेपी और एनडीए गठबंधन को हराने के लिए अलग-अलग दलों को एकजुट करने का काम करेंगे.
ये भी पढ़ें:
राम मंदिर के लिए संसद में प्राइवेट मेंबर बिल ला सकती है बीजेपी: राकेश सिन्हा
अब ऑनलाइन नहीं खरीद पाएंगे दवा, मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई 9 नवंबर तक रोक
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hyderabad-ram-mandir-babri-masjid-shree-shree-ravishankar-board-all-india-muslim-personal-law-board-1265651.html
No comments:
Post a Comment