Friday, 2 November 2018

किश्तवाड़ में बीजेपी नेता की हत्या के पीछे हिज्बुल का हाथ!


READ MORE

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरूवार की रात को संदिग्ध आतंकवादियों ने बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई के एक वरिष्ठ नेता और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बीजेपी की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनका भाई अजीत किश्तवाड़ में अपनी दुकान से लौट रहे थे कि इसी दौरान उन पर करीब से गोलीबारी की गई थी.किश्तवाड़ एक शांतिपूर्ण शहर रहा है, लेकिन खुफिया सूत्रों का मानना है कि वहां छह से सात आतंकवादी मौजूद हैं, जिनमें विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों को घाटी में कड़ी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है और राज्य में हमले करने के लिए लगातार दबाव में हैं. आशंका है कि बीजेपी नेताओं पर हमले की यही वजह हो.


यह भी पढ़ें:  कठुआ रेप: रोजाना जान पर खतरे का सामना कर केस लड़ रही है यह महिला वकील


वहीं अनिल परिहार और उनके भाई की आतंकवादी हमले में हत्या के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू मंडल में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए गए. जम्मू, रियासी, उधमपुर, रामबन, कठुआ, भद्रवाह और सांबा से विरोध प्रदर्शन किए गए.गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या पर दुख और हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं.’ गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के.विजय कुमार से बात कर हालात का जायजा लिया.


यह भी पढ़ें:  VIDEO- JK: BJP प्रदेश सचिव और उनके भाई की हत्या, दो SPO गिरफ्तार


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/m3f-7m2920I/story01.htm

No comments:

Post a Comment