READ MORE
उत्तरी तेलंगाना के वारंगल में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुए झगड़े में एक मुस्लिम युवक के हमले में घायल साई बाबा मंदिर के पुजारी की शुक्रवार को मौत हो गई. पुजारी की मौत के बाद बीजेपी और वीएचपी ने इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.पुलिस ने बताया कि सादिक हुसैन नाम के शख्स ने 26 अक्टूबर को पुजारी सत्यनारायण शर्मा से कहा था कि वह लाउडस्पीकर की आवाज को कुछ कम कर दे, क्योंकि इससे उसकी मां को परेशानी हो रही है. शर्मा ने मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को बंद करने या आवाज कम करने से ‘मना’ कर दिया था. इसके बाद 32 वर्षीय हुसैन ने उन पर हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें- लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने बरसाई लाठियां
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुसैन ने पुजारी की जमकर पिटाई की थी. उन्होंने बताया कि शर्मा को पहले एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद भेजा गया, जहां उनका निधन हो गया.ये भी पढ़ें- लाउडस्पीकर बैन पर सियासी शोर क्या रोक पाएंगे योगी?
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर रिमांड में ले लिया गया था और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 452 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
वहीं भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद ने पुजारी की मौत के दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/m3f-7m2920I/story01.htm
No comments:
Post a Comment