Monday, 26 November 2018

नमन! CNN-News18 के मैनेजिंग एडिटर राधाकृष्णन नायर का 58 साल की उम्र में निधन


READ MORE

सीएनएन-NEWS18 के मैनेजिंग एडिटर राधाकृष्णन नायर का मंगलवार सुबह 54 साल की उम्र में निधन हो गया. वर्ष 1964 में जन्मे नायर चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे. खबरों को लेकर हमेशा से जोश से भरे रहने वाले नायर नए अवसरों की तलाश में केरल से दिल्ली आए और कुछ वर्षों तक समाचार एजेंसी यूएनआई के लिए काम किया. इसके बाद फिर वह टीवी पत्रकारिता में उतर गए.नायर ने टीवी 18 के लिए इंडिया बिजनेस रिपोर्ट कार्यक्रम में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. यह शो बीबीसी इंडिया पर दिखाया जाता था. इसके अलावा उन्होंने सोनी टीवी पर दिखाई जाने वाली सच्ची कहानियों पर आधारित सीरियल ‘भंवर’ के लिए रिसर्च और स्क्रिप्ट राइटिंग टीम का हिस्सा थे.


राधाकृष्णन नायर सीएनएन-NEWS18 की संस्थापक टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने कई युवा पत्रकारों के करियर को नए आयाम दिए. नेटवर्क 18 दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ खड़ा है.


नायर के निधन पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु सहित देश भर के कई पत्रकारों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.













Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/bharti-airtel-now-offers-unlimited-roaming-calls-100-sms-per-day-1gb-data-for-28-days-at-rs-149-149-news-1803206

No comments:

Post a Comment