Tuesday, 27 November 2018

Election Live: आज वोट करेगा मध्य प्रदेश और मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में प्रचार जारी


READ MORE

मध्य प्रदेश और मिजोरम में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे. मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा. राज्य में 65,367 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं. प्रदेश में इस बार भी मुख्य रूप से भाजपा एवं कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की उम्मीद हैवहीं मिजोरम में कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं जबकि भाजपा 39 सीटों पर मैदान में है. पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है. राज्य में कांग्रेस 2008 से सत्ता में है और उसकी नजरें तीसरी बार सरकार बनाने पर हैं.


इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान स्थित नागौर और भरतपुर में रैली करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तेलंगाना में जनसभा करेंगे.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/ZDWlnh3Nf8U/story01.htm

No comments:

Post a Comment