Monday, 26 November 2018

Jio और Youtube पर फ्री देख सकते हैं 26/11 के मुबंई हमलों पर बनी ये फिल्में


READ MORE

साल 2008, 26 नवंबर…ये वो तारीख है जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ था और पूरा देश सदमे में था. इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था. इस संगठन के 10 आतंकियों ने अलग-अलग जगह हमले कर 166 लोगों की हत्या कर दी थी. हमले से दहली मुंबई इस दाग को कभी भुला नहीं पाएगी. इस हमले में केवल मुंबईवासी ही नहीं बल्कि कई टूरिस्ट ने भी अपनों से दूर होने का दर्द झेला. कुछ फिल्म मेकर्स ने इसे सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने की भी कोशिश की. इसके बदले में हमें देखने को मिलीं कुछ बेहतरीन फिल्में. ये फिल्में आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.दि अटैक्स ऑफ 26/11 : ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें दस आतंकियों के एक शहर में घुसकर 72 घंटों तक कोहराम मचाने का सिलसिला दिखाया गया है. राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में नाना पाटेकर, अतुल कुलकर्णी, गणेश यादव, फरजाद जेहानी अहम रोल में थे.इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं.


बांधो : साल 2012 में आई इस फिल्म में 73 साल के एक बुजुर्ग दंपत्ति की कहानी थी जो 26/11 हमले के बाद अपने पोते की तलाश में आते हैं. वह उनके परिवार का अकेला सदस्य होता है जो जिंदा बचता है. इस फिल्म को जाहनू बरुआ ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में विष्णु खरघोरिया, जतिन वोहरा, जरीफा वाहिद अहम रोल में थे.


ताज महल : इस फिल्म में 18 साल की लूसी की कहानी दिखाई गई थी. लूसी अपने माता-पिता के साथ मुंबई आई थी. उस रात उसके माता-पिता डिनर के लिए बाहर जाते हैं और लूसी हमले के दौरान अपने कमरे में फंसी रह जाती है. निकोलस सादा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2015 में आई थी. इस फिल्म में स्टेसी मार्टिन अहम रोल में थीं.


होटल मुंबई : साल 2018 में एंथनी मारस के डायरेक्शन में आई ये फिल्म 26/11 हमले और उसके पीड़ितों की दास्तान सुनाती है. इस फिल्म में आर्मी हैमर, जैसम आईजैक, नाजनीन बोनियादी और देव पटेल अहम किरदार में नजर आए.


यह भी पढ़ें:


‘ठग्स’ को मिले रिस्पॉन्स के बाद इस हाल में नजर आए आमिर खान

No comments:

Post a Comment