
READ MORE
नासा का InSight यान मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है. InSight सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर पहुंचा. नासा की ओर से इसका लाइव प्रसारण भी किया गया. यह यान मंगल की रहस्यमयी दुनिया के बारे में जानने के लिए बनाया गया है. यह ग्रह की सतह पर उतरने के दौरान 19,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से छः मिनट के भीतर शून्य की रफ्तार पर आ गया. इसके बाद यह पैराशूट से बाहर आया और लैंड किया.छः महीने की यात्रा के बाद InSight ने मंगल की सतह पर लैंड किया. NASA के इस यान में 1 बिलियन डॉलर यानी 70 अरब रुपए का खर्च आया है. सौर ऊर्जा और बैटरी से ऊर्जा पाने वाले लैंडर को 26 महीने तक संचालित होने के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि NASA को उम्मीद है कि यह इससे अधिक समय तक चलेगा.
यह भी पढ़ें: जमीन से पाताल तक, मंगल की हर जानकारी देगा इनसाइट
नासा ने कहा कि InSight की जांच के तहत सतह पर 10 से 16 फुट गहरा सुराख किया जाएगा. यह इससे पहले के मंगल अभियानों की तुलना में 15 गुना अधिक गहरा होगा. दरअसल 2030 तक मंगल पर लोगों को भेजने के कोशिशों के लिए नासा को ‘लाल ग्रह’ के तापमान को समझना महत्वपूर्ण है.

Insight ने भेजी पहली तस्वीर- Nasa के लाइव का स्क्रीनशॉट
यह भी पढ़ें: यहां LIVE देखिए मंगल ग्रह पर उतरते नासा के यान इनसाइट को
आपको बता दें कि InSight का पूरा नाम ‘इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सीस्मिक इंवेस्टीगेशंस’ है. इसे मंगल पर मानव मिशन से पहले उसकी सतह पर उतरने और वहां आने वाले भूकंप को मापने के लिए डिजाइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: मंगल पर उतरा नासा का ये यान, ये हैं खासियतें
No comments:
Post a Comment