Sunday, 4 November 2018

आंध्र के मंत्री के विवादित बोल, 'पीएम मोदी ने RBI, CBI को निगल लिया'


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेसी नेता शशि थरूर की विवादित टिप्पणी के बाद अब आंध्र प्रदेश के एक मंत्री ने भी उनपर निशाना साधा है. आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री यनमाला रामकृष्णुडू ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीबीआई और आरबीआई के साथ केंद्र के व्यवहार को लेकर पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.रामकृष्णुडू ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि पीएम सीबीआई, आरबीआई और अन्य दूसरी संस्थाओं को निगल रहे हैं. वह रक्षक कैसे हो सकते हैं?


बीजेपी के पूर्व सहयोगी और तेलुगू देशम पार्टी के नेता रामकृष्णुडू ने कहा, ‘सभी टॉम, डिक और हैरी पुरानी राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं. भूत, वर्तमान या भविष्य नहीं हो सकता, लेकिन वर्तमान भूत और भविष्य बन जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘टीडीपी की आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए. टीडीपी का गठबंधन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं था, बल्कि यह सिस्टम के खिलाफ था.’



ये भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में थरूर पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज


टीडीपी नेता पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच ‘कॉम्पिटीशन’ चल रही है कि प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप कौन लगाएगा? लेकिन इतिहास गवाह है कि जब भी उनपर ऐसे आरोप लगाए जाते हैं तो वह और मजबूत होते हैं. उन्होंने कहा, ‘जब सरकार पर हमला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता तो आप ऐसा करते हो.’


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का निर्देश- सुस्‍ती छोड़ें, चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें सीनियर नेता


इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है. दरअसल, थरूर ने पिछले हफ्ते शनिवार को बेंगलुरु लिटरेचर फेस्टिवल में विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने ‘आरएसएस के एक सूत्र’ के हवाले से मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.


Article source: https://hindi.news18.com/videos/uttar-pradesh/kanpur-kanpur-woman-molestation-accused-beating-video-viral-1572409.html

No comments:

Post a Comment