READ MORE
दिल्ली में रविवार को सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा. इस मौके पर अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे. यमुना पर बन रहा यह ब्रिज दिल्ली के वज़ीराबाद से गाज़ियाबाद की ओर जाने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. अभी तक ट्रैफिक अधिक होने के नाते यहां काफी जाम लग जाता था जिससे लोगों को निजात मिलेगी.ब्रिज के उद्घाटन समारोह का दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को न्योता नहीं दिया गया है जबकि इस ब्रिज के निर्माण की योजना उनके कार्यकाल में ही बनी थी. इस पर दिल्ली की आप सरकार का कहना है कि उद्घाटन के लिए विशेष न्योते की जरूरत नहीं. दिल्ली सबकी है. गौरतलब है कि आईटीओ पर बने स्काईवॉक के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी नहीं बुलाया गया था.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 और जनकपुरी वेस्ट के बीच मेट्रो सेवा बाधित
लेकिन इस मामले में सियासत तेज़ हो गई है. इस कार्यक्रम में बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी नहीं बुलाया गया है. लेकिन उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह बिना निमंत्रण के ही केजरीवाल से पहले मौके पर पहुंच जाएंगे. तिवारी ने कहा कि 2014 में उत्तर पूर्व क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने पर उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज पर पहली मीटिंग बुलाई थी. इमसें बताया गया कि गैमन नाम की कंपनी प्रोजेक्ट छोड़कर भाग चुकी है. ब्रिज का बजट बढ़कर 1100 करोड़ रुपये का हो गया है. तिवारी ने कहा कि अक्तूबर माह में प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए 33 करोड़ रुपये उन्होंने केंद्र से आवंटित करवाए थे.भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, सिग्नेचर ब्रिज को लेकर मैंने दिन-रात संघर्ष किया था. खजूरी खास पर अनशन भी किया. उसी के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सांसद को निमंत्रण न देकर कहीं न कहीं मुख्यमंत्री द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है.
कल 3बजे मैं अपने क्षेत्र में सिग्नेचर ब्रिज पर रहूंगा, जब बेल पे रिहा दिल्ली के मुख्यमंत्री हरियाणा घूम कर ओपनिंग करने आएंगे तो उनको रिसीव करूंगा,सांसद हूँ भाई|
ये 675मीटर के पूल बनाने को 15 साल और 1500करोड़ रूपये लग गया काफ़ी शर्मनाक बात है ..
ये पुल पब्लिक के लिए बहुत ज़रूरी है
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) November 3, 2018
हालांकि, सिग्नेचर ब्रिज के अंतिम निरीक्षण को पहुंचे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जब उद्घाटन समारोह में शीला दीक्षित को बुलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक को इस समारोह में आने का न्योता दिया गया है. जिसका मन चाहे, वह आ सकता है. दिल्ली सबकी है.
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर कल पूरी दिल्ली आमंत्रित है। आप भी सादर आमंत्रित हैं।
ये पुल बीजेपी के लिए शर्मनाक हो सकता है, दिल्ली के लिए गर्व का अवसर है।उम्मीद है कल आप आएंगे और इस महान अवसर की गरिमा भी बनाए रखेंगे। https://t.co/YThC0ZAZiO— Manish Sisodia (@msisodia) November 3, 2018
मनीष सिसोदिया ने भी पुल के काम को रुकवाने का बीजेपी पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “बीजेपी ने सिग्नेचर ब्रिज का काम रुकवाने की पुरजोर कोशिश की. नाकारा अफसरों को इंचार्ज बनाकर एक साल फाइलें नहीं हिलने दीं. अफसरों को डराया धमकाया. हमने लड़ लड़कर फाइलें क्लियर करवाईं. हर हफ्ते निरीक्षण किया….आखिर सपना पूरा हुआ.”
BJP ने सिग्नेचर ब्रिज का काम रुकवाने की पुरजोर कोशिश की। नाकारा अफसरों को इंचार्ज बनाकर एक साल फाइलें नहीं हिलने दीं। अफसरों को डराया धमकाया।
हमने लड़ लड़कर फाइलें क्लियर करवाईं। हर हफ्ते निरीक्षण किया।…आखिर सपना पूरा हुआ।एक झलक इसके निर्माण पर https://t.co/HImi2a4dAX— Manish Sisodia (@msisodia) November 3, 2018
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे उद्घाटन का न्योता नहीं मिला है. वैसे भी सिग्नेचर ब्रिज बनने से दिल्ली के लोगों को जो सुविधा मिलेगी, वही सबसे जरूरी है. बीते दिनों मैं सिग्नेचर ब्रिज के पास से गुजरी थी, तो अपने सपने को साकार होता देख अच्छा लगा था.
ये भी पढ़ेंः AAP सरकार ने रखा लक्ष्य, अगले साल तक सबको फ्री वाई-फाई की सुविधा
बता दें कि 675 मीटर लंबे इस ब्रिज चार लिफ्ट लगाए गए हैं जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है. इस क्षेत्र के विधायक कपिल मिश्रा ने बताया की यह ब्रिज एक पर्यटक स्थल होगा. सिग्नेचर ब्रिज का प्रस्ताव 2004 में प्रस्तुत किया गया था जिसे 2007 में दिल्ली मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली थी. शुरुआत में अक्टूबर 2010 में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले 1131 करोड़ रुपये की संशोधित लागत में बृज का निर्माण पूरा होना था. इसकी लागत 2015 में बढ़कर 1,594 करोड़ रुपये हो गयी. यह ब्रिज 2018 में 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है.
(रचना उपाध्याय के इनपुट के साथ)
Article source: https://hindi.news18.com/videos/uttar-pradesh/kanpur-kanpur-woman-molestation-accused-beating-video-viral-1572409.html
No comments:
Post a Comment