Sunday, 4 November 2018

ईशा अंबानी की शादी का कार्ड आया सामने, देखें VIDEO


READ MORE

मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी  की 12 दिसंबर को शादी होने जा रही है. ईशा अपने लंबे समय के दोस्त और बिजनेसमैन आनंद पीरामल की दुल्हन बनेंगी. इस बीच ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आई है. इस कार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.12 दिसंबर को आनंद पिरामल की दुल्हन बनेंगी ईशा अंबानी, उदयपुर में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन


ईशा की शादी का कार्ड दो हिस्सों में बंटा है. पहले बॉक्स में IA लिखे हैं, जो ईशा और आनंद के नाम के इनिशियल्स हैं. दूसरे बॉक्स में मां सरस्वती की तस्वीर देखी जा सकती है. पहला बॉक्स क्रीम रंग का है, जो फूलों से सजा हुआ है.


वीडियो में दिख रहा है कि बॉक्‍स खोलने पर अंदर चार सुनहरे रंग के छोटे बक्‍से हैं. इनमें से ही एक में सरस्‍वती की तस्‍वीर थी.ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी. इंगेजमेंट में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी. अब ईशा-आनंद 12 दिसंबर को सात फेरे लेंगे.


शादी से पहले उदयपुर में अंबानी और पीरामल परिवार की ओर से एक शाही डिनर भी दिया जाएगा, जिसमें दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे.


ईशा अंबानी की सगाई में कुछ इस अंदाज में शामिल हुए बॉलीवुड स्‍टार, देखें PHOTOS


 


 


Here is the first glimpse of the beautiful invite for Isha and Anand’s wedding. Blessings of Gayatri Maa. @umang_mrp 😍 Ain’t it beautiful . . #ishaambani #anandpiramal #ambaniwedding #ambani #nitaambani #jio #reliance #mukeshambani #indianwedding #Bigfatindianwedding #weddingsutra #wedmegood #shaadi #udaipur



A post shared by Umang Revari (@umang_mrp) on Nov 4, 2018 at 1:34am PST




बता दें कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं. वह कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं. आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं.


इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाषण की 10 बड़ी बातें


 


 


Happy Family 😍❤💐



A post shared by Isha Ambani (@ambani.isha) on Oct 30, 2018 at 9:29am PDT




इससे पहले अंबानी और पीरामल परिवार ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में कहा था, ‘हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के निवास पर मुंबई में होगी. शादी के सभी समारोह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के मुताबिक होंगे.’


(डिस्क्लेमर :  हिंदी न्यूज़ 18 डॉट कॉम रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.)


Article source: https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-18274570.html

No comments:

Post a Comment