READ MORE
बुराड़ी के जिस घर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हुई है, वहां 11 पाइप की एक नई कहानी सामने आ रही है. घर की दीवार एक खाली पड़े प्लॉट से सटी हुई है. इसी दीवार में प्लास्टिक के 11 पाइप दीवार के अंदर से होते हुए बाहर की ओर निकले हुए हैं. जानकारों की मानें तो जिस घर में 11 मौत हुई हैं वहां निर्माण का काम भी चल रहा था.लेकिन दीवार में से बाहर की ओर निकले 11 पाइप की पोजिशन देखने वालों को हैरान कर रही है. 11 में से 4 पाइप एकदम सीधे बाहर की ओर निकले हुए हैं. जबकि बाकी बचे 7 पाइप नीचे की ओर मुड़े हुए हैं. देखने से मालूम होता है कि पाइप जिस ओर निकले हुए हैं वो एक खाली प्लाट है. उस मकान के आसपास रहने वालों की निगाह भी पाइप पर अब पड़ी है.
11 पाइप और घर के 11 सदस्यों का कनेक्शन अब लोगों के बीच नई-नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है. यहां तक की लोग अब पाइप की पोजिशन के अनुसार घर के अंदर रहने वाले महिला-पुरुषों की संख्या से जोड़कर भी चर्चाएं कर रहे हैं. हालांकि पाइप और 11 मौत के नए कनेक्शन की यह कहानी उड़ते-उड़ते पुलिस तक भी पहुंच गई है.
Article source: http://www.jagran.com/news/national-110-years-later-a-rat-snake-got-from-chhattisgarh-16544723.html
No comments:
Post a Comment