
READ MORE
दिल्ली के बुराड़ी में रविवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. इस मामले में बुराड़ी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. मामला ट्रांसफर होने के बाद क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि हाथ से लिखे पेपर इशारा कर रहे हैं कि कालेजादू की वजह से पूरे परिवार की जान गई है.एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने इस मामले में मीडिया को बताया कि घर की तलाशी में कुछ हस्तलिखित नोट्स मिले हैं. इनसे प्रतीत होता है कि पूरा परिवार किसी आध्यात्मिक-धार्मिक प्रैक्टिस में लिप्त था. उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के मुंह और आंखें उसी तरह से बंधी हुई हैं जैसा घर में मिले नोट्स में लिखा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर में मिले एक रजिस्टर में 7 से 8 पेजेस में इसी तरह की बातें लिखी गई हैं. पुलिस इस एंगल पर फोकस कर जांच कर रही है.
बता दें कि रविवार सुबह दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक घर में एक ही परिवार के 11 लोग मृत पाए गए थे. इनमें से 10 लोगों की लाश फांसी से लटकी मिली थी जबकि एक बुजुर्ग महिला की लाश एक कमरे में पड़ी हुई मिली थी. फांसी पर लटकी मिली सभी लाशों के मुंह, आंखें और हाथ-पैर बंधे हुए थे. वहीं बुजुर्ग महिला की गर्दन पर उंगलियों के निशान मिले हैं. पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है.

पुलिस की प्रेस रिलीज की कॉपी
मरने वालों में 77 वर्षीय नारायण देवी, उनके दो बेटे भवनेश (50) और ललित (45), दो बहुएं सविता (48) और टीना (42), उनकी बेटी प्रतिभा (57), उनकी नातिन प्रियंका (33) और उनके पोते-पोतियां नीतू (25), मोनू (23), ध्रुव (15 ) और शिवम (15) शामिल हैं. इस घर में एक पालतू कुत्ता भी रहता है जो मकान के तीसरे माले में बंधा हुआ मिला. परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स नाम के एक एनजीओ ने भाटी परिवार के पालतू कुत्ते को अपने संरक्षण में लिया है. उसकी देख-रेख अब एनजीओ ही करेगा.
गहने, कैश सब जस के तस
पुलिस की प्रेस रिलीज के मुताबिक घर में छीना-झपटी के कोई निशान नहीं है. घर में रखा कैश, महिलाओं के शरीर पर गहने सब जस के तस हैं. घर से मोबाइल फोन समेत कोई भी कीमती सामान गायब नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शवों के पोस्ट मार्टम के लिए डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया गया है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/here-are-the-films-where-karan-johar-and-shahrukh-khan-did-not-worked-together-1391342.html
No comments:
Post a Comment