Sunday, 1 July 2018

दो साल में चार कोशिशों के बाद मामूली रकम में बिक गया विजय माल्‍या का लग्‍जरी विमान


READ MORE

दो साल और चार कोशिशों के बाद आखिरकार टैक्‍स अधिकारियों को फरार कारोबारी विजय माल्‍या के लग्‍जरी जेट विमान को बेचने में कामयाबी मिली. हालांकि विमान की बिक्री उम्‍मीद से कम रकम में हुई. सूत्र ने बताया कि अमेरिका की एक कंपनी ने इस विमान के लिए 34.80 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई है. यह बोली पिछले शुक्रवार को लगाई गई. सर्विस टैक्‍स के अधिकारियों ने बकाया 800 करोड़ रुपये को वसूलने के लिए A319 जेट विमान को बेचने के लिए रखा था. किंगफिशर एयरलांइस पर सर्विस टैक्‍स की रकम बकाया थी. विजय माल्‍या इस विमान के जरिए ही दूसरे देशों की यात्रा करते थे.सूत्र ने बताया कि कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले शुक्रवार को ऑनलाइन नीलामी के जरिए जेट विमान को खरीदने की प्रकिया पूरी हुई. हालांकि विमान को बेचने पर अंतिम मुहर बॉम्‍बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद लगेगी. यह जेट विमान 2013 में जब्‍ती के बाद से ही मुंबई एयरपोर्ट के हैंगर पर खड़ा है.


सूत्र ने बताया, ‘पिछले शुक्रवार को सरकारी नीलामीकर्ता एमएसटीसी की ओर से कराई गई ऑनलाइन बोली में आखिरकार माल्‍या के निजी लग्‍जरी जेट को खरीदार मिल गया. अमेरिका के फ्लोरिडा की एक एविएशन मैनेजमेंट सेल्‍स एलएलसी ने 34.80 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई और सौदा जीत लिया.’ सर्विस टैक्‍स विभाग ने सबसे पहले मार्च 2016 में अपने पहले प्रयास में इस विमान के लिए 152 करोड़ रुपये की कीमत रखी थी. उस समय केवल एक खरीदार आया और उसने 1.09 करोड़ रुपये की मामूली बोली लगाई.


इसके बाद बोली रद्द कर दी गई और फिर दूसरे प्रयास में कीमत को 10 प्रतिशत कम कर दिया गया. सर्विस टैक्‍स विभाग ने दिसंबर 2013 में इस विमान को अटैच किया था. विभाग को इस विमान को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा क्‍योंकि मुंबई एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी एमआईएएल ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि विमान के खड़े रहने से वह उस जमीन का इस्‍तेमाल नहीं कर पा रही है और इससे नुकसान हो रहा है.इसके बाद अगली दो नीलामी प्रकिया में भी उपयुक्‍त बोली नहीं लगी जिससे विमान की रकम घटानी पड़ी. इस साल जनवरी में बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि प्‍लेन को मुंबई एयरपोर्ट से हटाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं क्‍योंकि हवाई अड्डे पर काफी विमानों की आवाजाही होती है और यह विमान जगह रोके हुए है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/here-are-the-films-where-karan-johar-and-shahrukh-khan-did-not-worked-together-1391342.html

No comments:

Post a Comment