
READ MORE
मुजफ्फरपुर। बालिका गृह प्रकरण की जांच की कमान सीबीआइ ने संभाल ली है। प्राथमिकी के बाद सीबीआइ की टीम रविवार की शाम करीब पांच बजे जूरन छपरा स्थित जोनल आइजी के आवास पर पहुंची। अनौपचारिक मुलाकात कर मामले पर उनसे चर्चा की गई। बातचीत के दौरान बालिका गृह के कोने-कोने की जानकारी ली। बताया गया कि बालिका गृह प्रकरण की जांच के लिए सीबीआइ की टीम शहर में कैंप करेगी। सीबीआइ के अधिकारी कहां पर रहेंगे, इन सभी बिंदुओं को लेकर भी आइजी के समक्ष बातचीत हुई। जांच में सीबीआइ को सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस फोर्स का भी सहयोग लेना पड़ सकता है। इसके लिए सीबीआइ के अधिकारियों ने आइजी के समक्ष अपनी बातों को रखा। आइजी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग का भरोसा दिलाया। आइजी ने कहा कि जहां भी पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ेगी, वहां पर स्थानीय पुलिस मुहैया कराई जाएगी। करीब डेढ़ घंटे तक सीबीआइ की टीम आइजी आवास पर रुकी रही। उनसे मुलाकात के बाद सीबीआइ की टीम सिकंदरपुर स्थित एसएसपी आवास पर शाम साढ़े छह बजे पहुंची। एसएसपी हरप्रीत कौर से भी पूरे प्रकरण पर करीब पौने घंटे तक बातचीत हुई। प्राथमिकी के बाद से लेकर अब तक की कार्रवाई के बारे में सीबीआइ के अधिकारियों ने जानकारी ली। एसएसपी ने प्राथमिकी के बाद से लेकर अब तक की पूरी कार्रवाई के बारे में सीबीआइ के अधिकारियों को बताया। कहा गया कि केस की फाइल जल्द ही सीबीआइ को सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ें
सीबीआइ की कार्रवाई पर एक नजर
3:22 बजे : सीबीआइ की टीम रामदयालु स्थित कैंप कार्यालय पहुंची।
4:15 बजे : बालिका गृह पहुंची टीम। ताला बंद देख वहां से लौटी।

यह भी पढ़ें
4: 40 बजे : कोर्ट पहुंची सीबीआइ की टीम। प्राथमिकी किया जमा।
4:55 बजे : सीबीआइ की टीम जोनल आइजी के कोठी पर पहुंची।
6:25 बजे : आइजी से मिलने के बाद सीबीआइ की टीम लौटी।
6:35 बजे : एसएसपी आवास पर पहुंची सीबीआइ की विशेष टीम।
8:05 बजे : एसएसपी से बातचीत कर सीबीआइ की टीम लौटी।
By Jagran
No comments:
Post a Comment