Sunday, 29 July 2018

जब शादी के झांसे में फंस गई थी 'बॉलीवुड की क्वीन'


READ MORE

कंगना रनौत आज बॉलीवुड की ‘क्वीन’ हैं. और उन्हें सेल्फ मेड क्वीन भी माना जा सकता है. क्योंकि उनकी सफलता उनकी एक्टिंग स्किल्स के चलते है. फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बिल्कुल अनजान की तरह एंट्री मारी थी. इस बात का गर्व भी उनकी बातों और पर्सनालिटी में झलकता है. लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब कंगना फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं. और उस दौर में कंगना ने काफी कुछ झेला था. कुछ महीनों पहले ही उन्होंने उन घटनाओं के बारे में खुलकर बातें की हैं. कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई. उनका इशारा मारपीट को लेकर था.आदित्य पंचोली के साथ कुछ साल तक कंगना के लिव इन में रहने की चर्चा पहले से ही होती आई है. यह बातें उस दौर की बताई जाती हैं जब कंगना बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष कर रही थीं. बताते चलें कि आदित्य की उम्र कंगना से लगभग दोगुनी है. और उनकी पत्नी का नाम जरीना वहाब है. उनकी एक बेटी और एक बेटा है. बेटे का नाम सूरज पंचोली है. वैसे यह पहली बार नहीं था कि कंगना ने आदित्य के साथ अपने रिश्तों की चर्चा की थी. हां, उन्होंने उनका नाम खुलकर पहली बार लिया था. कहा जाता है कंगना से आदित्य पंचोली ने शादी करने की बात कही थी.


आदित्य लगाते हैं पैसे न लौटाने का आरोप
एक इंटरव्यू के दौरान जब आदित्य से भी कंगना के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि वे एक पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे. वे दोनों यारी रोड पर एक घर भी बनाना चाहते थे. वे एक दोस्त के घर पर तीन साल तक साथ में भी रहे थे. आदित्य उन्हें बहुत सी फिल्में भी दिखाया करते थे. यहां तक कि उन्होंने ये भी बताया कि कंगना जो फोन इस्तेमाल कर रही थीं, वह भी उन्हीं का था. हालांकि कंगना ने उन पर खुद को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया था. वहीं आदित्य पंचोली ने उन्हें घर लेने को 55 लाख रुपये कैश देने की बात कही थी. आदित्य कहते हैं कंगना ने उन्हें इनमें से 30 लाख रुपये कभी नहीं लौटाये. इसके अलावा आदित्य यह भी कहते हैं कि उन्होंने इसके लिये अपनी पत्नी से माफी मांग ली है और उन्होंने आदित्य को माफ भी कर दिया है.



आदित्य पंचोली

कंगना ने की थी जरीना वहाब से की थी शिकायत
पहले भी कई इंटरव्यूज में कंगना ने अपने पुराने रिलेशनशिप में शारीरिक हिंसा की बात स्वीकार की है. आदित्य का नाम लिये बिना उन्होंने पहले भी कहा था कि वह आदमी मेरे पिता की उम्र का था. उसने मुझे सिर पर बहुत तेज चोट पहुंचाई. उस वक्त मेरी उम्र 17 साल की थी. मेरे सिर से खून भी निकल रहा था. मैंने अपनी सैंडल उतारकर उसके सिर पर मारी. उसके सिर से भी खून निकला. मैंने उसके खिलाफ एफआईआर भी करवाई. एक टॉक शो में उन्होंने खुलासा किया कि वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली ही थे. कंगना ने यहां तक बताया कि उन्होंने आदित्य की पत्नी जरीना वहाब से भी इस बारे में मदद करने को कहा था. पर उन्होंने अपनी विवशता जाहिर की थी.


जरीना वहाब कंगना को कहती हैं झूठा
दरअसल कंगना रनोट ने आदित्‍य पंचोली के बारे में बातचीत करते हुए एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘उसने अपार्टमेंट तो मेरे लिए लिया था लेकिन उसमें मेरे ही दोस्‍तों को आने की इजाज़त नहीं थी. यह एक तरह का हाउस अरेस्‍ट था.’ कंगना ने कहा, ‘ मेरी फिल्‍म गैंगस्‍टर रिलीज़ ही होने वाली थी. मैं नाबालिग थी. मुझे याद है कि किस तरह मैं उसकी बीवी (ज़रीना वहाब) के पास गई और मिली और मैंने उससे कहा था प्‍लीज़, मुझे बचा लीजिए! मैं आपकी बेटी से भी छोटी हूं. मैं नाबालिग हूं और अपने घरवालों को भी नहीं बता सकती.’


पर ज़रीना वहाब ने ऐसी कोई भी जानकारी या घटना से इंकार किया था. साथ ही कंगना को लाई डिटेक्टर मशीन टेस्ट के लिये चैलेंज भी किया था.


इसे भी पढ़ें : OMG! राजकुमार राव और कंगना रनौत के बीच हुआ झगड़ा, जानिए क्या है वजह

No comments:

Post a Comment