Sunday, 29 July 2018

सावन स्पेशल : जब महावीर हनुमान के सामने आ गए थे महादेव, फिर क्या हुआ?


READ MORE

अब ज़माना स्मार्ट है, दौर बदल चुका है और आजकल का दौर है इंटरनेट का. और इंटरनेट के इस दौर में आज कोई भी गाना, डांस या आपके फेवरेट कवि की कविता, फिल्म का ट्रेलर या पूरी फिल्म ही, इन सबका एक ही ठिकाना है और वो है यूट्यूब. इस इंटरनेट की दुनिया इतनी बड़ी है कि आप अगर किसी सुबह इसमें गुम हुए तो शाम तक एक चौथाई भी नहीं खंगाल पाएंगे. यहां मौजूद एंटरटेनमेंट का खजाना इतना बड़ा कि इसमें सभी वीडियोज़ को देखने के लिए आपको तकरीबन 70,000 साल लगातार यूट्यूब देखते रहना होगा!!! क्या हुआ चकरा गए ना ? और ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर इतना कुछ होता है, जो हमारी नजरों से छूट ही जाता है. लेकिन अब आप फ़िक्र मत कीजिए, हम लेकर आए हैं एक ऐसी सीरीज़ जहां आपको मिलेगा यूट्यूब पर मौजूद हर मसाला.ऐसे में सावन शुरू हो चुका है और शिव भक्त कांवर लेकर शिव धाम उनके दर्शन के लिए निकल चुके हैं. तो हम भी कहां पीछे रहने वाले, हम लेकर आए हैं शिव भक्तों के लिए बेहद ख़ास सीरीज…



सावन का महीना और शिव भक्तों का मेला ये तो अपने आप में बहुत ख़ास है ही ऐसे में हम लेकर आए हैं टेलीविजन पर आने वाले वो टीवी शो जिनमें महादेव ने अपनी महिमा को टेलीविजन पर बिखेर दिया…6 करोड़ लोग क्या देख रहे हैं इस भोजपुरी फिल्म में?


टेलीविजन पर महादेव की गाथा को बिखेरने वाले टीवी शो ‘ॐ नमः शिवाय’ दूरदर्शन पर आने वाला सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो रहा. इसमें महादेव के किरदार में समर जय सिंह को काफी पसंद किया गया. एक बार फिर से शिव भक्तों के लिए दूरदर्शन का लोकप्रिय शो ‘ॐ नमः शिवाय’ का ये एपिसोड…


शिव महापुराण के इस एपिसोड में कथावाचक रुद्र्गिरी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा सुना रहे हैं. और साथ ही श्रीकर की एक कथा है जो एक पत्थर में शिव की प्रतिमा को देखता है लेकिन उसकी माता को ये सब रास नहीं आता है और वो विघ्न उत्पन करने लगती हैं. अब क्या होता है आगे देखते हैं इस वीडियो में…


आपने बहुत सारे युद्ध की गाथाओं को सुना होगा लेकिन क्या आपको ये पता है कि एक बार महादेव और उनके रूद्र अवतार हनुमान के बीच एक युद्ध होने की स्थिति आ गई. हनुमान ऐसी स्थिति में क्या करते हैं क्या वाकई हनुमान और महादेव के बीच युद्ध होता है ये जानने के लिए देखिए ये वीडियो…


ॐ नमः शिवाय के इस एपिसोड में चन्द्र देव रोहिणी के पास पहुंचते हैं लेकिन वहां उन्हें मिल जाता है शाप. कौन देता है वो शाप और क्या है वो शाप ये जानने के लिए आपको देखना ही होगा ये वीडियो…


ये भी पढ़ें : You Tube: रोमांस के मामले में 2 कदम आगे हैं भोजपुरी फिल्में, यकीन नहीं होता तो ये देखिए
ये भी पढ़ें:  रोना धोना छोड़िए आ गए हैं ठहाके लगवाने ये देसी कॉमेडी YouTubers

No comments:

Post a Comment