Sunday, 29 July 2018

पहली अगस्त से राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं चलेंगे टोटो


READ MORE

-पुलिस की ओर से चलायी जाएगी अभियान , चालकों को दी गयी जानकारी


जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पहली अगस्त से शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब टोटो का परिचालन नहीं होगा। इसके तहत हिलकार्ट रोड, बर्दमान रोड, सेवक रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 ए पर चलने वाले टोटो के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी बुधवार को परिवहन बोर्ड के सदस्य सह जिला टीएमसी कोर कमेटी सदस्य कृष्ण चंद्र पाल ने दी। उन्होंने बताया कि कंचनजंघा स्टेडियम के हॉल में आइएनटीटीयूसी के बैनर तले ई रिक्शा यानि टोटो ड्राइवर एसोसिएशन को लेकर बैठक की गयी। बैठक में टोटो चालकों को स्पष्ट कहा कि उन्हें सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोटो का परिचालन नहीं करना है। ऐसा करते वे पकड़े जाएंगे तो उसके खिलाफ यातायात व परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद इस मामले में यूनियन की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। बाहर के आने वाले टोटो को भी संचालन शहरी क्षेत्र में नहीं होगा। टोटो के मालिक को ही इसका परिचालन स्वयं करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें


जल्द ड्रेस में नजर आएंगे टोटो चालक


जल्द ही शहर में चलने वाले टोटो चालक एक ही कपड़ों में नजर आएंगे। यह व्यवस्था सितंबर माह से प्रारंभ होगा। इस बात का निर्णय यूनियन की बैठक में टोटो चालकों साथ लिया गया।


कृष्ण चंद्र पाल ने बताया कि ड्रेस का रंग कैसा होगा यह एसोसिएशन तय करेगा। ड्रेस कोर्ड का उद्देश्य अवैध टोटो की भीड़ और शहर में अतिक्रमण जाम को रोकना है। बैठक में यूनियन की ओर से जिला अध्यक्ष अरूप रतन घोष, विपक्षी दल के नेता रंजन सरकार, नांटू पाल और कृष्णचंद्र पाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।


<


p id=”rel2″>



यह भी पढ़ें

By Jagran

No comments:

Post a Comment