Sunday, 29 July 2018

यूथ कॉनक्लेव में प्रत्यक्ष अव्वल, आस्था दूसरे स्थान पर


READ MORE

भागलपुर। आने वाले वर्षो में दिनों में भागलपुर स्मार्ट शहर बन जाएगा। स्मार्ट शहर बनाने के लिए कई काम शुरू कर दिए गए हैं। सड़कें से लेकर पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह बात रविवार को माउंट असीसी सीनियर स्कूल में पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था मोंटेजियंस की ओर आयोजित ‘स्मार्ट सिटी भागलपुर से मेरी उम्मीदें’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मेयर सीमा साहा ने कही। डिप्टी मेयर ने कहा कि अधिकारी की लापरवाही से स्मार्ट सिटी का काम देर से हो रहा है। लेकिन शहर को पूरी तरह स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।


<


p id=”rel1″>



यह भी पढ़ें


इसके बाद अंतर विद्यालय हिंदी यूथ कॉनक्लेव-2018 का आयोजन किया गया। इसमें 10 स्कूलों के बीस छात्र-छात्राओं ने भाग लिए। छात्रों ने भाषण के जरिए शहर की व्यवस्था को बताया। शहर की मूलभूत संरचनाओं पर छात्रों ने मूक नाटक की प्रस्तुति भी की। इसमें प्रत्यक्षा रंजन को प्रथम, आस्था उपाध्याय को दूसरा और गरिमा झा को तीसरा पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभाग्यध्यक्ष डॉ.आरडी शर्मा और जेएस एजुकेशन के निदेशक राजीव कात मिश्र थे। सचिव शाडिल्य नंदिकेश ने स्लाइड प्रेजेंटेशन से शहर के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। संचालन अध्यक्ष उमंग भुवानिया और अध्यक्षता ने किया। फादर जॉन और प्राचार्य फादर जोस ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस मौके पर अजित कोटरीवाल, प्रकाश डोकानिया, डॉ. कुमार सुनीत, संजू अग्रवाल, रितेश मिश्रा, रवि मिश्रा, गौरव भारद्वाज, सौरभ सिंह, रवि सर्राफा, नीलेश जैन, दिव्यानंद झा और विकाश शर्मा भी उपस्थित थे।


By Jagran

No comments:

Post a Comment