
READ MORE
भागलपुर। जिला लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बगावत की राजनीति जोर पकड़ने लगी है। रविवार को तिलकामांझी के एक होटल में पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी पासवान ने 56 कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चौंका दिया। कार्यकर्ताओं के नामों की सूची केंद्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी गई है। मुरारी पासवान ने जिला प्रभारी श्रवण अग्रवाल और जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा पर कार्यकर्ताओं से भेदभाव का आरोप लगाया है। मुरारी पासवान ने लोजपा पर दलित और अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेता को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त करने की जानकारी तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि ढाई माह में पार्टी की मजबूती के लिए प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति तक नहीं हो सकी है। उन्होंने जिला प्रभारी श्रवण कुमार पर संगठन विरोधी एवं कीमत लेकर प्रत्याशी की उम्मीदवारी बरकरार रखने का आरोप लगाया गया है। मुरारी ने पार्टी के शीर्ष से श्रवण अग्रवाल को जिला प्रभारी के पद से हटाने और जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर पुर्नविचार नही करने पर इस्तीफा दिया है। ं किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व प्रवक्ता कुंदन कुमार, पूर्व जिला महासचिव रितेश कुमार मेहता, दिलीप कुमार पासवान, पूर्व जिला सचिव वरुणदेव एवं सबौर प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत 56 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया।
<
p id=”rel1″>

यह भी पढ़ें
By Jagran
No comments:
Post a Comment