READ MORE
जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस की पॉलिसी और प्लानिंग ग्रुप की आज दिल्ली में एक अहम बैठक होने वाली है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर होने वाली इस बैठक को लेकर खबर है कि पार्टी इस दौरान जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है. इस कमेटी में डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, डॉ. कर्ण सिंह और अम्बिका सोनी शामिल हैं.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीडीपी ने कांग्रेस को राज्य में साथ मिलकर सरकार बनाने का ऑफर दिया है. ऐसे में इस मुद्दे पर श्रीनगर में भी मंगलवार को कांग्रेस विधायकों की मीटिंग होने वाली है.
बता दें कि बीजेपी ने पिछले महीने सबको चौंकाते हुए पीडीपी से नाता तोड़ लिया था. बीजेपी की तरफ से समर्थन वापसी के बाद राज्य की पीडीपी नीत सरकार गिर गई और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
बीजेपी ने जहां राज्य में तुंरत में राज्यपाल शासन लगाने की मांग की थी, वहीं विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की थी. उधर पीडीपी के बारे चर्चा है कि वह फिर से सरकार बनाने की उधेड़बुन में है. हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि राज्य में पीडीपी के पास 28 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 12 एमएलए हैं. ऐसे में दोनों के साथ आने के बाद भी सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल करने में 4 विधायकों की जरूरत होगी, जिसमें निर्दलीय विधायकों की भूमिका भी खासी अहम हो सकती है.
Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/internet/jiofi-jmr815-4g-lte-hotspot-launched-in-india-999-news-1826582
No comments:
Post a Comment