Sunday, 1 July 2018

बुराड़ी डेथ मिस्ट्री LIVE: छह लोगों का पोस्टमॉर्टम पूरा, नहीं मिले हत्या के सबूत


READ MORE

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मृतकों के घर से पुलिस को हाथ से लिखे नोट बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबक एक नोट में लिखा है, “मानव शरीर अस्थायी है और अपनी आंखें और मुंह बंद करके डर से उबरा जा सकता है.” एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि नोट इस ओर इशारा करते हैं कि इन मौतों में कोई ‘धार्मिक या आध्यात्मिक पहलू’ है. बता दें कि 10 सदस्यों की आंखें और मुंह कपड़ों से बंधे हुए थे और उनके शव झूल रहे थे, जबकि 77 साल की एक महिला फर्श पर मृत पाई गईं. उनकी आंखों और मुंह पर पट्टी नहीं बंधी थी. बच्चों के हाथ-पांव बंधे हुए थे. वहीं दूसरी तरफ मृतकों के रिश्तेदारों ने इस घटना में ‘धार्मिक वजह’ होने से इनकार किया. एक रिश्तेदार ने कहा कि ‘वे पढ़े-लिखे लोग थे, अंधविश्वासी नहीं.”पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है लेकिन पुलिस को यह भी संदेह है कि यह आपसी सहमति से खुदकुशी करने का मामला भी हो सकता है. इस बीच, मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि वे काफी मददगार स्वभाव वाले थे.


मृतकों में शामिल दो नाबालिग लड़कों के एक दोस्त ने कहा कि उसने कल रात उन दोनों को क्रिकेट खेलते हुए देखा था.


बुराड़ी में हुई रहस्यमयी घटना से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें News18 Hindi…


Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/internet/jiofi-jmr815-4g-lte-hotspot-launched-in-india-999-news-1826582

No comments:

Post a Comment