Sunday, 29 July 2018

IRCTC होटल केस: लालू यादव व तेजस्वी यादव को दिल्ली की कोर्ट ने भेजा समन


READ MORE




यह भी पढ़ें


नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला मामले में रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी व अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बतौर आरोपी समन भेजने वाले आदेश पर 30 जुलाई (सोमवार) तक फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को सुनवाई में यह तय होता था कि आरोपियों को समन भेजा जाए या नहीं।



गौरतलब है कि वर्ष, 2006 के होटल टेंडर मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने आरोपी बनाया था। आरोप है कि रेलवे के होटलों से जुड़ा यह कथित घोटाला लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए हुआ था। इतना ही नहीं, इस घोटाले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ इसी साल 16 अप्रैल को चार्जशीट फाइल कर चुकी है।



By JP Yadav

No comments:

Post a Comment