READ MORE
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का मौसम सोमवार शाम को अचानक बदल गया. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हुई. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बादल छाये रहने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इससे उमस भरी गर्मी में भी इजाफा हुआ.मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर और बाडमेर में 2 सेंटीमीटर से 5 सेंटीमीटर, जबकि करौली, उदयपुर, धौलपुर और सीकर में एक सेंटीमीटर से दो सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए देश के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश का अनुमान जताया है.
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय की तराई से लेकर पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों सहित देश के अधिकांश इलाकों में मानसून की झमाझम बारिश के बीच राजधानी दिल्ली को इस सप्ताह भी उमस भरी गर्मी से जूझना होगा.
Heavy sleet lashes tools of Delhi; Visuals from Udyog Bhawan and Kashmere Gate pic.twitter.com/0IFT2P6QA7
— ANI (@ANI) July 2, 2018
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी मानसून की सक्रियता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा गोवा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कोंकण, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा. इन इलाकों में पांच जुलाई तक मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा.
हालांकि, समूचे उत्तरी भारत में अधिकांश इलाकों में मानसून की सक्रियता के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बादल छाए रहने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इससे उमस भरी गर्मी में भी इजाफा हुआ है.
उधर, उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है. पिछले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से और पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर बारिश हुई है. (एजेंसी इनपुट के साथ)
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e9HEnM21vYg/story01.htm
No comments:
Post a Comment