
READ MORE
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने टि्वटर पर आधार कार्ड संख्या सार्वजनिक की. उन्होंने चैलेंज दिया था कि कोई उनकी जानकारियों को लीक कर के दिखाए. शर्मा की इस चुनौती के कुछ घंटों के भीतर ही उनकी 10 से ज्यादा जानकारियां लीक कर दी गईं. इलियट एल्डरसन समेत कई सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट्स ने शर्मा की ओर से दी गई चुनौती स्वीकार की. शुरुआत एल्डरसन ने की. उसने शर्मा के आधार नंबर के जरिए उनके निजी जीवन से जुड़ी काई जानकारियां लीक कर दी.एल्डरसन ने सबसे पहले शर्मा का फोन नंबर लीक किया. शर्मा के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए एल्डरसन ने लिखा, ‘आपके आधार संख्या से जुड़ा फोन नंबर है- 9985******’. एल्डरसन ने यहां तक बता दिया कि जिस फोन नंबर से शर्मा का आधार कार्ड जुड़ा हुआ है वह उनके सचिव का है, जो जानकारी सरकारी वेबसाइट पर मौजूद थी. कुछ देर बाद एल्डरसन ने शर्मा की ईमेल आईडी भी सार्वजनिक कर दी.
यह भी पढ़ें: बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए अब जरूरी हैं Aadhaar, जानें ऐसे 5 सवालों के जवाब
एल्डरसन की ओर से डाटा लीक किए जाने के दौरान ही ऋषभ तायल नाम के यूजर ने यह भी बता दिया कि जो फोन शर्मा यूज करते हैं वह iPhone है. इतना ही नहीं एल्डरसन ने आधार संख्या के जरिए ही शर्मा के व्हाट्सऐप की डीपी भी सार्वजनिक कर दी. शर्मा की तस्वीर के साथ एल्डरसन ने लिखा था, ‘आपके बगल खड़ी महिला या तो आपकी पत्नी है या बेटी.यह इनकी व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल पिक है. यह भी सार्वजनिक है.’
एल्डरसन ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘लोग आपका पर्सनल एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ और आपका दूसरा फोन नंबर तक हासिल कर ले रहे हैं. मैं यहीं रुक रहा हूं. उम्मीद है कि आप यह समझ गए होंगे कि आधार कार्ड नंबर सार्वजनिक करना सही आइडिया नहीं है.’
हैकर्स ने यह दावा भी किया है कि शर्मा के आधार कार्ड के जरिए उनके पांच बैंक एकाउंट और उनके IFSC कोड उनके पास हैं. अनिवर अरविंद आर.एस. शर्मा के खाते में 1 रुपए का दान किया है. अरविंद ने लिखा है कि सरकारी व्यवस्था को सही करने के लिए वह यह दान कर रहे हैं.


फिर पुष्पेंद्र सिंह ने शर्मा के आधार कार्ड से जुड़े बैक खातों की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी. एक यूजर ने यह तक बता दिया कि उनकी जीमेल और याहू की ईमेल आईडी एक दूसरे से जुड़ी है. उसने यह भी बता दिया कि उनका सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब क्या है. शर्मा की ओर से आधार कार्ड संख्या जारी करने के बाद उनका डीमैट एकाउंट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड संख्या भी सार्वजनिक कर दी.
यह भी पढ़ें: OPINION| विश्व की सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश मेरा भारत महान !
शर्मा की निजी जानकारियां लीक होने के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) उनके बचाव में उतरा. यूआईडीएआई ने ट्राई प्रमुख आर.एस. शर्मा के बचाव में उतरते हुए कहा कि शर्मा की जो व्यक्तिगत जानकारी ट्विटर पर डाली जा रही है, वह आधार डाटाबेस अथवा उसके सर्वर से नहीं ली गई है. इस बारे में डाटाबेस को हैक किए जाने के जो दावे किए जा रहे हैं वह जानकारी गूगल सर्च पर आसानी से उपलब्ध है. इसके लिये 12 अंकों के विशिष्ट पहचान संख्या की आवश्यकता भी नहीं है.

आधार नंबर के संभावित दुरुपयोग को लेकर आर. एस. शर्मा और कुछ ट्विटर उपयोगक्ताओं के बीच बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है. यूआईडीएआई इस विवाद में शर्मा के समर्थन में कूद पड़ा.

यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा है, ‘ट्विटर पर जिस व्यक्ति, आर एस शर्मा की जानकारी को प्रकाशित किया जा रहा है वह आधार डाटाबेस से नहीं या फिर यूआईडीएआई के सर्वर से नहीं उठाई गई है.’
इसमें कहा गया है कि शर्मा पिछले कई दशकों से सरकारी सेवा में हैं और उनके बारे में काफी कुछ जानकारी गूगल सर्च तथा कई अन्य साइट पर उपलब्ध है. यह जानकारी आधार नंबर के बिना भी गूगल पर केवल सामान्य खोज करने से उपलब्ध हो जाएंगी.
यूआईडीएआई ने कहा, ‘वास्तव में जिस जानकारी को हैक करके प्राप्त जानकारी बताया जा रहा है, जैसे शर्मा का व्यक्तिगत ब्यौरा, उनके घर का पता, जन्म तिथि, फोटो, मोबाइल नंबर, ई-मेल पता आदि ये तमाम जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं.’
यह भी पढ़ें: Aadhaar वेरिफिकेशन से जुड़ी आपके काम की 5 बातें, इसके बाद रहेंगे टेंशन फ्री
No comments:
Post a Comment